फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   whos three farmers due to the constrection work of flyower is stop

ये तीन किसान कौन हैं जिसकी वजह से रुका है फ्लाईओवर का काम

Tue, 08 Sep 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
whos three farmers due to the constrection work of flyower is stop
खरखौदा।(मेरठ)। एनएचआई 235 के कैली बाईपास पर हाईटेंशन लाइन के कारण फ्लाइओवर का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। किसान अपनी कई मांग पूरी होने के के बाद ही हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग कराने की बात कह रहे हैं। सोमवार को पावर ग्रिड व एनएचआई के अधिकारियों ने किसानों से मुलाकात कर उनकी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

एनएचआई 235 मेरठ-बुलंदशहर तक का लगभग निर्माण कार्य पूरा हो गया है। केवल कैली बाईपास पर फ्लाईओवर के पास में हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई कम होने के कारण करीब 50 मीटर फ्लाईओवर का कार्य रुका पड़ा है। हाईवे का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए हाईवे के दोनों ओर दो-दो लाइन के दो-दो टावरों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। हाईवे का उदघाटन करने के बाद निर्माण कंपनी इस हाईवे को हैंडओवर करने जा रही है, जिस कारण हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग के लिए एनएचआई पर दबाव बनाया जा रहा है। चार दिन पहले कमिश्नर ने भी एनएचआई, पावर ग्रिड व निर्माण कपंनी सहित सभी को किसानों से बात कर जल्द निर्माण कार्य को पूरा कराने का आदेश दिया था। उसी को लेकर सोमवार को पावर ग्रिड के जेई राकुल सिंह, एनएचआई के जेई राहुल कुमार सहित निर्माण कंपनी के कई अधिकारियों ने किसानों से मिलकर बात की। एनएचआई से ही मुआवजे की मांग
विज्ञापन

लाइन शिफ्टिंग के लिए तीन किसानों की जमीन ली जानी है। जिसमें दो किसान गांव कैली व एक किसान पांची गांव का है। सभी ने कहा कि एनएचआई के रूके निर्माण को पूरा कराने के लिए लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है तो यह कार्य एनएचआई का होता है। जिस कारण एनएचआई को अपनी भूमि अधिग़्रहण के अनुसार ही किसानों को मुआवजा देना चाहिए। पहले भी अन्य लाइन के लिए भी एनएचआई ने ही पॉवर कारपोरेेन को जमीन अधिग्रहण करके दी है। किसानों ने निर्माण कार्य से पहले ही अपना पूरा पैसे दिए जाने की मांग की है। वहीं किसानों से मिलने आए अधिकारियों ने किसानों की सभी मांगों को अधिकरियों तक पहुंचाने की बात कही है। इस मौके पर किसान नरेश त्यागी, सुशील त्यागी, कांती त्यागी, शिवकुमार त्यागी व लवकेश त्यागी सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed