फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Whoever betrays the country will be called a traitor: Sangeet Som

जो देश से गद्दारी करेगा उसे गद्दार कहूंगा : संगीत सोम

Sun, 18 Jan 2026 06:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 18 Jan 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Whoever betrays the country will be called a traitor: Sangeet Som
दौराला - विद्यार्थी सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करते पूर्व विधायक। स्रोत : संवा
युवा सम्मेलन में सरधना के पूर्व विधायक ने मुजफ्फरनगर और कपसाड कांड पर विपक्षी दलों को कोसा
विज्ञापन

-बोले -उनसे जाति में बंटवारे की राजनीति करने को कहा गया तो राजनीति ही छोड़ देंगे
बोले-कोई जातियों में बटवारे की बात कहेगा तो राजनीति छोड दूंगा
सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। लावड़ रोड स्थित एक फार्म हाउस में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि विपक्षी दल जातियों में बांटने की राजनीति कर रहे हैं, जबकि वह जातियों और समाज को जोड़ने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनसे कभी जाति में बंटवारे की राजनीति करने को कहा गया तो वह राजनीति ही छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि जो देश के साथ गद्दारी करेगा, उसे वे गद्दार कहेंगे।
पूर्व विधायक ने कहा कि समाज को जोड़ने का संदेश लेकर वीडियो बनाकर साझा किए जाएं। उन्होंने दावा किया कि सरधना में हर चुनाव में उनकी वोट संख्या बढ़ी है, क्योंकि उन्होंने कभी जातियों को तोड़ने की राजनीति नहीं की। संगीत सोम ने कहा कि कार्यक्रम में सीओ जितेंद्र सरगम को आना था, लेकिन कुछ नेताओं ने उनकी डीजीपी से शिकायत कर दी गई। उन्होंने मुजफ्फरनगर कांड का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि गौरव और सचिन की हत्या हुई, आरोपियों को थाने से छुड़वाया गया। यह दंगा जाट और मुस्लिम का नहीं, बल्कि लुटेरों के खिलाफ था। आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार ने हिंदुओं को आपस में लड़ाने का प्रयास किया। कपसाड़ में दलित महिला सुनीता की हत्या और ज्वालागढ़ की घटना किसी एक समाज की नहीं, बल्कि पूरे समाज की पीड़ा है। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कार सेवकों पर गोली चलाने की घटना का भी जिक्र किया। जाट समाज देश को अन्न देने का काम करता है। बहुजन नायक दीना भाना वाल्मीकि जन कल्याण समिति लावड़ के तत्वावधान में उन्होंने विद्यार्थी सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. रवि प्रकाश, यादराम जाटव संजय गुप्ता, मोहन सैनी, टीटू धंजू, आर्य मान, प्रदीप, पीयूष, ललित, बब्बर चौहान, पवन, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव की बहाली का प्रयास करेंगे
युवा सम्मेलन में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग भी उठी। संगीत सोम ने कहा कि वह सरकार से बातचीत कर छात्र संघ चुनाव को बहाल कराने का प्रयास करेंगे। युवाओं से आह्वान किया कि इतिहास मत पढ़ो, इतिहास बनाओ। इतिहास पढ़ोगे तो अकबर महान पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed