फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   white peacock to white sambar Rare animals seen in the forests of Kalagarh

यूपी: सफेद मोर से लेकर सफेद सांभर तक, कालागढ़ के वनों में नजर आ रहे दुर्लभ जीव जंतु, अधिकारी उत्साहित

Thu, 24 Jun 2021 07:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Jun 2021 07:53 PM IST
सार

कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल का कहना है कि यहां के जंगलों की जैवविविधता को दुनिया में खास माना गया है। सफेद मोर का दिखाई देना कालागढ़ के वनों की समृद्धि को दर्शाता है।

विज्ञापन
white peacock to white sambar Rare animals seen in the forests of Kalagarh
सफेद मोर, सफेद सांभर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उप वन प्रभाग के झिरना के वनों में एक सफेद मोर नजर आया है। इसको लेकर कार्बेट पार्क प्रशासन में उत्साह है। इससे पहले एक सफेद सांभर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है।

विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों व हाथियों के संरक्षण के लिए चलाई गई योजनाओं के अद्भुत परिणाम नजर आने लगे हैं। शोर शराबे से दूर निस्तब्ध जंगल के बीच वन्यजीवों का साम्राज्य अपने आप में अनेक विलक्षण समेटे हैं। यहां एक के बाद एक दुर्लभ जीव नजर आने लगे हैं। कालागढ़ के उप वन प्रभाग के अंतर्गत झिरना ढेला में गश्ती दलों को एक सफेद मोर दिखा।
विज्ञापन


त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी कुमार दीपक व सलमान अंसारी ने दूर से ही फोटो खींचे। अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इस मोर का वनों में अचानक दिखाई देना वास्तव में एक सुखद अनुभव रहा। झिरना के वनों में भ्रमण के दौरान सफेद मोर उनके सामने आया। मोर को लेकर इसके संरक्षण को अलग से विचार किया जा रहा है। इस मोर की फोटो भी खूब वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद सांभर भी दर्ज करा चुका है अपनी उपस्थिति
कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में हाथी कुंड में सफेद सांभर अपनी उपस्थिति पहले ही दर्ज करा चुका है। वन विभाग इस सांभर को लेकर उसके बारे में जानकारी हासिल कर रहा है। 2020 से ही उसके कैमरा ट्रैप सेे चित्र लिए जा रहे हैं। 
 
अंडाहारी सांप की हाल में हुई उपस्थिति

दुर्लभ हो चले अंडाहारी सांप के कालागढ़ में पाए जाने की बात को अभी एक माह भी नहीं हुआ है। इस जीव के यहां नजर आने से पार्क प्रशासन उसके निवास आदि के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटा है। वन विभाग के त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी कुमार दीपक का कहना है कि यहां एक से एक खूबसूरत व विषैले सांप मौजूद हैं। यहां सांप की बहुत पुरानी प्रजाति अंडाहारी सांप मिला है, जो लुप्त होने के कगार पर है।
 
जैव विविधता में सब कुछ संभव
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल का कहना है कि यहां के जंगलों की जैवविविधता को दुनिया में खास माना गया है। सफेद मोर का दिखाई देना कालागढ़ के वनों की समृद्धि को दर्शाता है। पूर्व डीएफओ नरेंद्र कुमार का कहना है कि सफेद मोर जैव विविधता का एक सदस्य है। इसका पूर्ण संरक्षण होना चाहिए। वनों में पलपल बदलते नजारे किसी को भी अपनी ओर खींचने में कामयाब होते हैं। कार्बेट के जंगलों का यह मोर वास्तव में प्रकृति की एक बेमिसाल मिसाल बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed