फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   where there is mess of land, work is sluggish

दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे : जहां जमीन का झंझट, वहां काम सुस्त

Tue, 15 Oct 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
where there is mess of land, work is sluggish
मेरठ। जनवरी-2020 तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे चालू करने का दावा करने वाले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर काम ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन चौथे चरण में डासना से मेरठ तक 32 किमी के बीच होने वाले काम में कई स्थानों पर जमीन का झंझट है। इसके निजात के लिए एनएचएआई ने नया प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

परतापुर स्थित दिल्ली-मेरठ रेलवे लाइन के बहादरपुर गांव की ओर आरओबी को जोड़ने के लिए पिलर खड़े हो गए हैं। यह काम पिछले एक सप्ताह में किया गया। इस आरओबी को जोड़ने के लिए गाटर भी रखे हैं। इस स्थान पर बीते पांच माह से काम सुस्त गति से चल रहा था। अमर उजाला ने कई बार इस मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद एनएचएआई ने काम को रफ्तार से कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

यहां फंसा है पेच
चौथे चरण में कई स्थानों पर जमीन का पेच फंसा है। इसमें डासना, कुसालिया, नाहल, रसूलपुर सिकरोड शामिल हैं। इन चारों गांवों की जमीन का 50 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा बांटा जाना है। किसानों के विरोध के चलते यहां अभी बात नहीं बन रही है। इस संबंध में कई बार किसानों और अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। फिलहाल मामला शासन में लंबित है। पिछले माह एक्सप्रेस-वे की समीक्षा बैठक में कमिश्नर अनीता मेश्राम ने इस मामले को सुलझाने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो रहा पानी का छिड़काव
एनएचएआई की तरफ से एनएच-58 पर बन रही सर्विस रोड पर धूल उड़ रही है। शनिवार को पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) अध्यक्ष भूरे लाल ने एनएचएआई पर 90 लाख का जुर्माना लगाया था। इसके बाद भी एनएचएआई सर्विस रोड पर मिट्टी की खुदाई के बाद वहां रोड़ी नहीं डलवा रहा है। इस कारण धूल उड़ रही है। साइट कार्यालय पर भी पानी छिड़काव का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed