{"_id":"5f36f71d8ebc3e3d1f2a7678","slug":"where-the-rapid-rail-station-will-be-built-mda-is-designing-the-same-square-city-news-mrt49631844","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां बनेगा रैपिड रेल का स्टेशन, उसी चौक का डिजाइन बनवा रहा एमडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां बनेगा रैपिड रेल का स्टेशन, उसी चौक का डिजाइन बनवा रहा एमडीए
विज्ञापन

मेरठ। शहर में चारों तरफ विकास का प्लान तैयार कराया जा रहा है, लेकिन कार्य शुरू होने या डिजाइन कराने से पहले विभाग एक-दूसरे विभाग से वार्ता नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सरकारी धन को बर्बाद किया जा रहा है। इससे पहले पीडब्लूडी ने परतापुर तिराहे से आगे लाखों खर्च कर डिवाइडर बना दिया, जिसे एनसीआरटीसी ने तोड़ना शुरू कर दिया है। अब ऐसे ही एमडीए उस चौराहे की डिजाइनिंग तैयार करा रहा है, जहां रैपिड रेल का अंडरग्राउंड स्टेशन बनना है।
एमडीए की तरफ से तीन चौराहों का करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जाना है। इसके लिए यूएमटीसी कंपनी से एचआरएस चौक, तेजगढ़ी, जेल चुंगी चौराहे का डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, लगभग डिजाइन को तैयार करा लिया गया है। लेकिन जिस एचआरएस चौराहे का डिजाइन तैयार कराया गया है, वहां रैपिड रेल का एलाइनमेंट आना है। इसके बावजूद एमडीए अपनी मनमानी कर इस चौराहे का डिजाइन बनवा रहा है। ऐसे में अगर इस पर कार्य भी शुरू करा दिया तो धन की बर्बादी होगी।
दीवाली बाद शहर में होगा रैपिड का कार्य
एनसीआरटीसी अधिकारियों के मुताबिक, अक्तूबर-नवंबर में शहर में रैपिड रेल का कार्य धरातल पर दिखाई देने लगेगा। अभी शताब्दी नगर तक पिलर निर्माण का कार्य पहुंच चुका है। अगले चार-पांच महीनों बाद शहर में भी खोदाई का कार्य शुरू हो जाएगा। ऐसे में साफ है कि एचआरएस चौराहे का सौंदर्यीकरण कराना गलत होगा।