फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When the demand for dowry was not met, the boy said, Divorce ... Divorce ... Divorce

शौहर ने मुंहमांगा दहेज न मिलने पर बीवी को बोला, तलाक...तलाक...तलाक

Wed, 17 May 2017 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Wed, 17 May 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
When the demand for dowry was not met, the boy said, Divorce ... Divorce ... Divorce
तीन तलाक मुद्दा

बिजनौर में एक शौहर ने मुंहमांगा दहेज न मिलने पर बीवी को तलाक दे दिया। पत्नी को तलाक देने के लिए न तो कोई पंचायत बुलाई गई और ही किसी रिश्तेदार से सलाह ली गई। शौहर ने अपने परिजनों के सामने ही घर में उसे तलाक दे दिया। इसके बाद महिला बच्चों को लेकर ससुराल छोड़ मायके चली गई है। उसके परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गांव भज्जावाला निवासी फरजाना पुत्री कमरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका निकाह चार वर्ष पहले गांव भगीजोत निवासी मुहम्म्द साजिद से हुआ था। सास-ससुर और दहेज लाने की मांग करते थे। महिला का कहना है कि ससुराल में कई बार उससे मारपीट की गई। दो दिन पहले पूरे परिवार ने शौहर पर दबाव बनाकर उसे जबरन तलाक दिला दिया। उसने गांव में भी जिम्मेदार लोगों से इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई, लेकिन वे भी कुछ नहीं बोल रहे। अब उसके परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, कोतवाल फतेह सिंह का कहना है कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed