फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When Deepak s body reached home in Dulheda Meerut relatives blocked the road shouting slogans

Meerut: दीपक का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, पुलिस से धक्का-मुक्की कर भगाया, खाकी के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 09 Sep 2022 10:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 09 Sep 2022 10:16 PM IST
सार

दीपक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने शव गांव के मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगी। जिस पर परिवार व ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुलिस को गांव से भगा दिया।

विज्ञापन
When Deepak s body reached home in Dulheda Meerut relatives blocked the road shouting slogans
शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दुल्हैड़ा निवासी दीपक की चाकू से गोंदकर की गई हत्या के बाद शुक्रवार दोपहर शव पोस्टमार्टम होकर घर पहुंचा। जिसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने शव गांव के मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगी। जिस पर परिवार व ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुलिस को गांव से भगा दिया।

विज्ञापन


दीपक चौहान की गुरुवार देर रात रितिक व भोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से गोंदकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में आगजनी कर दी। तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर दीपक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन लगातार आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने, परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


साथ ही ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। सीओ दौराला आशीष शर्मा, कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम राठौर व पल्लवपुरम थाना प्रभारी ने ग्रामीणों व परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया। दो घंटे बाद भी जब जिलाधिकारी गांव नहीं पहुंचे तो परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए और सीओ, व दोनों थानों के प्रभारियों के साथ धक्का मुक्की करते हुए उन्हें गांव से भगा दिया। ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि जब पुलिस के बस में कुछ नहीं तो उन्हें पुलिस की जरूरत नहीं है। जब तक जिलाधिकारी गांव में नहीं आयेंगे तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed