फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wheat of ration closed: 22 and a half lakh people will get only rice in Meerut division

राशन का गेंहू बंद: मेरठ मंडल में 93 लाख लोगों को मिलेगा सिर्फ चावल, इस वजह से मंडराया संकट

Mon, 23 May 2022 03:39 PM IST
Dimple Sirohi वाहिद अली, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
वाहिद अली, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 May 2022 03:39 PM IST
सार

गेहूं के उत्पादन और सरकारी खरीदी में भारी गिरावट की वजह से राशन वितरण पर भी संकट मंडरा रहा है। मेरठ मंडल में 313000 लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 3670 मीट्रिक टन खरीद  हुई है। मेरठ मंडल के 93 लाख लोगों को तीन किलो गेंहू वितरण बंद हो गया है।  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में सितंबर तक 5 किलो चावल निशुल्क मिलेगा।

विज्ञापन
Wheat of ration closed: 22 and a half lakh people will get only rice in Meerut division
- फोटो : istock

विस्तार

गेहूं के उत्पादन और सरकारी खरीद में भारी गिरावट की मार गरीबों पर पड़ने जा रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के  छठे चरण में सितंबर तक करीब मेरठ मंडल के 93 लाख लोगों को तीन किलो गेंहू वितरण बंद हो गया है। प्रदेश के खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त सौरभ बाबू ने सभी मंडलों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अब तक राशन कार्ड पर तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल निशुल्क मिल रहा था। अब सिर्फ 5 किलो चावल ही मिलेगा। 
विज्ञापन


 देश में गेहूं के उत्पादन में कमी और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में दामों में उछाल को देखते हुए केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी थी। प्रदेश में गेहूं की 60 लाख मीट्रिक टन सरकारी खरीद का लक्ष्य रखा गया था। इसके मुकाबले 17 मई तक 2.5 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा भी नहीं छुआ जा सका। मेरठ मंडल में भी 313000 मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 3670 मीट्रिक टन ही खरीद हो पाई। अब इसका असर राशन वितरण पर पड़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: LLB Student Murder:  इनामी सनी व अतुल के पीछे लगी तीन राज्यों की पुलिस, मां और एयर फोर्स में कमांडो की ट्रेनिंग ले रहे भाई को भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर में 14.87 करोड़ लोग प्रभावित
 उत्तर प्रदेश में 14.87 करोड़ यूनिट (लोगों) को राशन वितरित होता है। इनमें 13.56 करोड़ पात्र गृहस्थी व 1.30 करोड़ अंत्योदय कार्ड धारक हैं। तीन किग्रा. प्रति यूनिट के हिसाब से 4 लाख 46 हजार मीट्रिक टन गेंहू वितरण निशुल्क होता था। अब प्रदेश के 14.87 करोड़ लोगों को 7 लाख 43 हजार मीट्रिक टन चावल ही वितरित किया जाएगा।

खुले बाजार में ज्यादा भाव से भी बढ़ा संकट
सरकारी क्रय केंद्रों पर गेंहू का एमएसपी 2015 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि खुले बाजार में 2200 रुपये से ज्यादा पर बिक्री हुई। इस वजह से भी सरकारी खरीद कम हुई।  

शासनादेश आ चुुके हैं
शासनादेश आ चुका है, अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में सिर्फ चावल वितरित होगा। अभी पिछले महीने अप्रैल का राशन वितरण का 24 मई तक पुरानी व्यवस्था के तहत ही होगा। मई माह के राशन में गेहूं नहीं मिलेगा।   -  राघवेंद्र कुमार सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी      
 
मेरठ मंडल में सितंबर तक बंटेगा 234159 मीट्रिक टन चावल:  

मंडल    हर माह         सितंबर तक  

मेरठ    11300          56500 
बुलंदशहर     12549    62745
बागपत        4529     22647     
हापुड़          4964     24823
गाजियाबाद 9205         46027
गौतमबुद्धनगर 4283      21416 

नोट: आंकड़े मीट्रिक टन में।          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed