फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wheat-mustard crops fell due to strong wind and rain, 40 mm of rain

Meerut News: तेज हवा और बारिश से गिरीं गेहूं-सरसों की फसलें, 40 मिमी हुई बरसात

Sun, 19 Mar 2023 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Wheat-mustard crops fell due to strong wind and rain, 40 mm of rain
मोदीपुरम। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदले मौसम के मिजाज ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। शनिवार को वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश और तेज हवा चलने से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अभी 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा। शाम पांच बजे तक जिले में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया था, कुछ स्थानों पर देर रात से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। शनिवार दोपहर को अचानक मौसम ने पलटा खाया और काले घने बादलों की गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि की भी सूचना रही। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आयी, वहीं तेज हवा चलने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते तापमान में आयी गिरावट की वजह से दिन का अधिकतम तापमान जहां 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 94 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की अधिकतम गति 15 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। रविवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


किसान ये करें उपाय
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जिन खेतों में पानी अधिक भर गया है उन खेतों से पानी की निकासी की व्यवस्था कर फसलों में नुकसान को कम किया जा सकता है। जिन खेतों में आलू की खोदाई नहीं हुई और फसल तैयार है, वहां जरूर खेत से पानी की निकासी की व्यवस्था किसान करें, अन्यथा आलू के गलने की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। जिन खेतों में गेहूं की फसल गिर गई है, वहां गेहूं का दाना कमजोर हो जाएगा। जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। - डॉ आरएस सेंगर, कृषि वैज्ञानिक सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि, मोदीपुरम।


टूटी सड़कों के कारण और बढ़ी मुसीबत
शनिवार को हुई बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। माधवपुरम, ब्रह्मपुरी, सीएबी इंटर कालेज के सामने, जली कोठी, घंटाघर, खैरनगर समेत कई क्षेत्रों में टूटी सड़कों में पानी भर गया। यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा।

घंटाघर स्थित जिला अस्पताल के सामने सड़क टूटी होने के कारण स्थिति और भी बदतर हो गई। यहां सड़क पर पानी भरने के कारण कई राहगीर भी चोटिल होने से बचे। कमेला पुल से लेकर लिसाड़ी चौराहे तक भी सड़क पर पानी भरा रहा। लिसाड़ी चौराहे से हापुड़ अड्डा मुख्य मार्ग भी जलभराव की स्थिति बनी रही। नाले और नालियों की सफाई समय पर न होने के कारण कई जगहों पर यही हालात रहे, जिस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। उधर नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि नालों की सफाई के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed