भीम आर्मी ! कौन है इसका अध्यक्ष ? अब पुलिस ने कर लिया अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में राजपूतों और दलितों के बीच हिंसा भड़काने वाला 'रावण' बृहस्पतिवार को गिरफ्तार हो गया है। भीम आर्मी क्या है ये जानने के लिए आगे जरूर पढ़ें...
सहारनपुर में राजपूतों और दलितों के बीच हिंसा भड़काने वाला 'रावण' बृहस्पतिवार को गिरफ्तार हो गया है। भीम आर्मी एक संगठन है जिसका ये अध्यक्ष है और इसक पूरा नाम चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' है। सहारनपुर में करीब दो महीने से जातीय हिंसा भड़की हुई है और हर कोई यहीं कह रहा था कि इस हिंसा का मास्टरमाइंड चंद्रशेखर आजाद है। लंबे समय से फरार चल रहा रावण आखिरकार आज गिरफ्तार हो ही गया।
आपको बता दें कि सहारनपुर दंगे में दो लोगों की मौत हुई जबकि कई दर्जन लोग घायल हो गए थे। इसी दंगे की वजह से सुर्खियों में आये भीम आर्मी संगठन को अब पूरा देश जान गया है कि भीम आर्मी क्या है। इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करने के बाद देश का हर व्यक्ति जान गया कि भीम आर्मी क्या है।
कोई नहीं जानता था कि भीम आर्मी संगठन
सहारनपुर बवाल से पहले कोई नहीं जानता था कि भीम आर्मी कोई संगठन है, लेकिन दलितों के सहारे हवा लेकर दिल्ली पहुंचे भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को आज हर कोई जान गया है कि ये दलितों का युवा नेता बनकर सामने आ रहा है। लेकिन मायावती ने सहारनपुर में सभा के दौरान साफ कह दिया था कि किसी संगठन के बजाय बसपा के बैन तले कार्यक्रम करो किसी की हिम्मत नहीं होगी रोकने की। उनके इस बयान से साफ दिखता है कि किसी और राजनीतिक पार्टी से पहले मायावती को ही भीम आर्मी संगठन से खतरा नजर आ रहा हैं। कहीं दलित इसी संगठन से जुड़कर बसपा पार्टी का नाम तक न भूल जाए। पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर को भारी समर्थन मिलता दिखा। इस रैली में यूपी के अलावा बिहार, हरियाणा, झारखंड और पंजाब जैसे राज्यों से भी बड़ी संख्या में दलित यहां पहुंचे थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/