फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   what hitler did in geroany is happening in the country

हिटलर ने जो जर्मनी में किया वो देश में हो रहा है : महमूद पराचा

Thu, 02 Jan 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
what hitler did in geroany is happening in the country
मेरठ। हिटलर ने जो जर्मनी में किया वो हमारे देश में हो रहा है। सीएए, एनआरसी और एनपीआर संविधान के खिलाफ लाया जा रहा है। ये मुद्दा अकेले मुस्लिमों का नहीं है। एससी-एसटी, ओबीसी और सभी अल्पसंख्यकों का है। यह कहना है सुप्रीमकोर्ट के एडवोकेट महमूद पराचा का।
विज्ञापन

वे 20 दिसंबर को उपद्रव में मारे गए मोहल्ला गुलजार-ए-इब्राहिम निवासी मोहसिन के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। यह प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह मुजफ्फरनगर पहुंचा, जहां पुलिस उत्पीड़न का शिकार हुए शिया धर्मगुरु मौलाना असद रजा हुसैनी का हाल जाना। प्रतिनिधिमंडल में लखनऊ से शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद भी थे। लेकिन देरी हो जाने पर वे मेरठ आने के बजाय बाईपास से ही दिल्ली निकल गए। उन्होंने दिल्ली के जोहरबाग कर्बला के शाही इमाम मौलाना कासिम जैदी को मेरठ में मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने भेजा। शाम को इस प्रतिनिधिमंडल ने मोहसिन के आवास पर परिजनों से मुलाकात की। इस उपद्रव में मोहसिन समेत पांच युवक मारे गए थे। मोहसिन के घर पर पांचों युवकों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान एडवोकेट पराचा ने बताया कि वे संविधान सुरक्षा समिति के सह संयोजक हैं। इस समिति के संयोजक भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद हैं। समिति पूरे देश में एनआरसी, सीएए को लेकर हुई हिंसा का शिकार हुए लोगों को इंसाफ देने की लड़ाई लड़ रही है। कहा कि संविधान के खिलाफ जो कार्य किया जाएगा वह अपराध है, जिसके खिलाफ समिति वीडियो के तौर पर सुबूतों और गवाहों के आधार पर हाईकोर्ट में जाने को तैयार है। जोहरबाग कर्बला के शाही इमाम कासिम जैदी ने कहा कि एनआरसी और सीएए के मुद्दे में सरकार का सबका साथ सबका विकास का वादा कहीं पीछे छूट गया है। लोकतांत्रिक देश में सरकार की मनमानी नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी दोषी’
एडवोकेट महमूद पराचा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हिंसा करने वालों पर सीधे गोली चलाई। इसके लिए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी दोषी हैं। बिना आला अधिकारियों के आदेश पर पुलिसकर्मी गोली नहीं चला सकते हैं। हाईकोर्ट में आला अधिकारियों को सजा दिलाना समिति का लक्ष्य होगा। कहा कि मृतकों के परिजनों को डराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed