{"_id":"6335ff9caa7e860065054845","slug":"western-freight-corridor-connected-to-eastern-goods-train-will-run-in-meerut-from-november-city-news-mrt6075012198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ा वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर, मेरठ में नवंबर से दौड़ेगी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ा वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर, मेरठ में नवंबर से दौड़ेगी मालगाड़ी
विज्ञापन
ईस्टर्न से जुड़ा वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर, मेरठ में नवंबर से दौड़ेगी मालगाड़ी
मेरठ। मालगाड़ियों से मुंबई से कोलकाता और पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान के आवागमन का सपना साकार होता जा रहा है। दादरी से शुरू होने वाले वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (जो मुंबई तक जाता है) से ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (कोलकाता से वाया खुर्जा, मेरठ होकर लुधियाना तक) को जोड़ दिया गया है। मंगलवार को खुर्जा से दादरी तक 54 किमी में कोयले से लदी मालगाड़ी को चलाया गया। इस वीडियो को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इससे मेरठ विकास में एक कदम ओर आगे बढ़ गया है। अब नवंबर में मेरठ से शुरू होने वाली मालगाड़ी भी वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ जाएंगी।
खुर्जा से खतौली तक 160 किमी में ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। एलएंडटी कंपनी को खुर्जा से सहारनपुर तक 225 किमी में ट्रैक बिछाना है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नवंबर में खुर्जा से मंसूरपुर तक मालगाड़ी का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा, जिससे कुछ हिस्सों में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर भी संचालन शुरू किया जा सके। मालगाड़ी के चलने के बाद मेरठ से आसानी से सामान मुंबई से लेकर कोलकाता तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे औद्योगिक निवेश की संभावनाओं में भी तेजी आएगी।
मेरठ में बन रहे यार्ड, ट्रैक बिछा
खुर्जा से सहारनपुर तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का सिंगल ट्रैक है। इसके लिए मेरठ में मोहिउद्दीनपुर, दौराला में यार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे मालगाड़ियों को पास देने के लिए आसानी हो सके। यार्ड में भी लगभग कार्य पूरा किया जा चुका है। मेरठ में चार स्टेशन बनाए गए हैं। अभी स्टेशनों पर मालगाड़ियों के रोकने के लिए न्यू मेरठ कैंट, परतापुर को चुना जाना संभावित है।
विज्ञापन
दादरी में होगा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब निर्माण
ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के जुड़ जाने के बाद दादरी में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कई गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। यहां खुर्जा से आने वाली मालगाड़ियों को वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर दादरी से वाया राजस्थान, गुजरात होते हुए मुंबई के जवाहर लाल नेहरू पोर्ट तक जाएगा।