फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   west wind's health will improve with the rain

बारिश के बाद ही सुधरेगी पश्चिम की हवा की सेहत

Fri, 22 Nov 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
west wind's health will improve with the rain
मेरठ/मोदीपुरम। पर्यावरण को दूषित करने वाली इकाइयों पर कार्रवाई के बीच हवा की गुणवत्ता बृहस्पतिवार को और बिगड़ गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को रहे 313 के मुकाबले 348 रहा। बुधवार की रात सर्द रही। तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार से 15 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने से स्मॉग पर प्रभाव पड़ेगा। इसी सप्ताह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

एक्यूआई रात में आठ बजे से तेजी से बढ़ना शुरू हुआ और दिन में दो बजे तक बढ़ता ही चला गया। एक्यूआई का स्तर बढ़ने के कारण शहर में हवा भी जहरीली होती जा रही है। जिसके चलते आंकड़ा अभी तक 300 के पार बना हुआ है। वाहनों के बढ़ते दबाव और हवा की गति शांत होना इनके प्रमुख कारणों में से हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 41 प्रतिशत रही। सुबह के समय हल्के स्मॉग के बाद दिन में स्मॉग का असर ज्यादा दिखाई दिया।
विज्ञापन

प्रमुख शहरों में एक्यूआई
बागपत 370
बुलंदशहर 319
दिल्ली 366
गाजियाबाद 416
ग्रेटर नोएडा 400
हापुड़ 316
मेरठ 348
नोएडा 402
जयभीमनगर सबसे प्रदूषित
तीन दिन पहले तक महानगर की हवा काफी शुद्ध हो गई थी। धीरे-धीरे रात से फिर हवा की रफ्तार कम हुई तो पॉल्यूशन का लेवल बढ़ता चला गया। जिसके कारण सुबह के समय भी स्मॉग दिखाई दिया। मेरठ का एक्यूआई 348 तक पहुंच गया जबकि जयभीमनगर में सबसे ज्यादा 367 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में आएगा बदलाव
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि पहाड़ों पर नया सशक्त पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिससे जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। अभी हवा की गति शांत है, जिस कारण से स्मॉग बढ़ गया है। शुक्रवार की दोपहर से हवा की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे की होने की संभावना है, जिससे थोड़ा मौसम में बदलाव आएगा। पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से 24 से 26 नवंबर के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में मौसम सर्द होगा। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed