{"_id":"697aef44e90ff8c957010279","slug":"west-up-weather-update-cold-wave-intensifies-after-rainfall-temperature-continues-to-drop-in-plains-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"West UP Weather Update: बारिश के बाद कड़ाके की ठंड का असर, तापमान में लगातार गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West UP Weather Update: बारिश के बाद कड़ाके की ठंड का असर, तापमान में लगातार गिरावट
Thu, 29 Jan 2026 10:55 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:55 AM IST
सार
मोदीपुरम समेत मैदानी इलाकों में बारिश के बाद ठंड ने जोर पकड़ लिया है। लगातार बादल और ठंडी हवाओं से तापमान गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 से 48 घंटे तक ठंड बने रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मेरठ में स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। दिन की शुरुआत घने बादलों और ठंडी हवाओं के साथ हुई, जिससे सुबह से ही कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक ठंड का यह सिलसिला जारी रहेगा और लोगों को फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है।
तापमान में लगातार गिरावट से बढ़ी ठिठुरन
लगातार बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन के समय भी ठंड का असर बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन अधिक महसूस की जा रही है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ठंड के साथ प्रदूषण में भी आई कमी
बारिश और ठंड के संयुक्त असर से क्षेत्र में प्रदूषण स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है। हवा साफ होने से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जिससे सांस संबंधी परेशानियों से लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
अगले 48 घंटे मौसम रहेगा सख्त
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि आगामी 24 से 48 घंटे तक बादल छाए रहने और ठंड के तेवर बने रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध भी देखी जा रही है, जिससे दृश्यता पर भी असर पड़ सकता है।