West UP Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, उत्तर पश्चिम में कोल्ड वेव ने ठिठुराया, जानें-आगे कैसा रहेगा मौसम
Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह और रात में भारी ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की।पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर पश्चिम में सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्ट यूपी में कोल्ड वेव का अटैक बढ़ने से मौसम सर्द बना हुआ है। शनिवार को कुछ घंटों के लिए निकली धूप ने सर्दी से थोड़ी दी। शाम होते ही सर्दी का सितम फिर बढ़ गया। रविवार को भी दिन की शुरुआत कोहरे और कड़ाके की ठंड से हुई।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर वेस्ट यूपी में भी दिख रहा है। यहां कोल्ड वेव का अटैक बढ़ गया। शनिवार का दिन शुक्रवार की अपेक्षा थोड़ा राहत भरा रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
दिन के तापमान में करीब 4.4 डिग्री की बढोतरी हुई है। रात का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा। दिन रात का तापमान कम रहेगा और ठंड का जोर बना रहेगा।
हवा चली तो कम हो गया प्रदूषण
शनिवार को मेरठ समेत एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम दिखाई दिया। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 132 दर्ज किया गया। जबकि शहर में जयभीमनगर में 120, गंगानगर में 144, पल्लवपुरम में 160, दिल्ली रोड में 165 और बेगमपुल में 185 एक्यूआई दर्ज किया गया है। हवा के चलने से एक्यूआई में कमी आयी है।