फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP in Record broken 11 years, cold shiver

वेस्ट यूपी में टूटा 27 साल का रिकॉर्ड, ठंड से छूटी कंपकंपी

Fri, 15 Dec 2017 11:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 15 Dec 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
West UP in Record broken 11 years, cold shiver
वेस्ट यूपी में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

वेस्ट यूपी में कोहरे और शीतलहर ने ठंड का अहसास करा दिया है। एक दिन में ही दिन का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया। मंगलवार रात से छाया कोहरा बुधवार पूरे दिन रहा। शाम को सूर्यदेव ने कुछ देर के लिए दर्शन दिए और फिर से बादलों में छिप गए। शाम होते ही कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। 27 सालों में दूसरी बार दिन का तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। 

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वेस्ट यूपी और एनसीआर क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है। सर्दी का सितम बढ़ा तो दिन का तापमान भी गिर गया। तापमान में चौबीस घंटे में सात डिग्री की गिरावट आयी है। दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। जिसके चलते शीतलहर ने भी शहरवासियों की कंपकंपी छुड़ा दी। सुबह से ही कोहरे और बादलों में छिपा सूरज हल्की झलकी दिखाकर शाम को चार बजे फिर से बादलों में छिप गया। ठंड का यह दौर अभी शुरु हुआ है। आगे भी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 व न्यूनतम 89 प्रतिशत दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री था। पारे में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि 1980 से 2017 तक 13 दिसंबर को दिन का तापमान 16 डिग्री से दो बार ही कम रहा है, 1997 में 13.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इस साल को छोड़ दें तो यह सबसे न्यूनतम स्तर पर रिकॉर्ड किया गया है। सर्दी का असर भी ऐसे ही बना रहेगा। आने वाले तीन चार दिन तक कोहरा छाया रहेगा और दिन का पारा 15 से भी नीचे आ सकता है।
विज्ञापन


पढ़ें : Smog का कहर, जहरीली हवा से ऐसे बचिए, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिसंबर को पिछले 11 साल का अधिकतम तापमान

West UP in Record broken 11 years, cold shiver
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

वर्ष              अधिकतम
2007     17.9
2008     19.6
2009     23.0
2010     26.5
2011     22.0
2012     25.0
2013     24.0
2014     18.5
2015     20.2
2016     25.2 
2017     16.6

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

http://https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed