फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   welcome of transport minister

परिवहन मंत्री का स्वागत

Thu, 29 Aug 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
welcome of transport minister
4बी - मंत्री अशोक कटारिया के आगमन पर स्वागत करते कार्यकर्ता। (मवाना) - फोटो : MAWANA
खरखौदा/बहसूमा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं परिवहन मंत्री अशोक कटारिया पहली बार हापुड़ से वाया मेरठ होते हुए अपने गृह जनपद बिजनौर के लिए निकले। इस दौरान धीरखेड़ा, कैली, लालपुर, खरखौदा, फफूंडा समेत कई स्थानों पर स्वागत किया गया। जहां धीरखेड़ा में अशोक त्यागी, लालपुर में रोबिन गुर्जर, खरखौदा में अजय त्यागी, फफूंडा में भी भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। लालपुर में स्वागत के दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। इसे वह मेहनत और ईमानदारी से पूरी करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, बहसूमा में अशोक कटारिया का सबसे पहले क्षेत्र के गांव रहमापुर में सुनील पोसवाल व राजीव चौधरी नेतृत्व में, तजपुरा में ओमकार व अनुज चपराणा ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद डीपीएम इंस्टीटयूट ऑफ एजूकेशन के सचिव जगदीश त्यागी, शिक्षक हरेंद्र सिंह एवं विनय प्रधान के नेतृत्व में आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया गया। उधर, कटारिया ने कार से नीचे उतरकर शिक्षकों एवं छात्रों का अभिवादन किया। यहां पर उन्होंने महिला शिक्षकों से कहा कि माताओं व बहनों समान सभी महिलाएं आशीर्वाद बनाए रखें। बहसूमा में अमित गोयल, रामराज में विपेंद्र सुधा वाल्मीकि व भाजपा के वरिष्ठ नेता आजाद बंसल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां पर सुदर्शन गोयल, विपिन मनंचदा, रोहित गुर्जर, ब्रह्मचारी सिंह, धनेश बंसल, मोनू बंसल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed