फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   welcome of parivartan yatra

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का स्वागत करने को उमड़े भाजपाई 

Thu, 10 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 10 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
welcome of parivartan yatra
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए हर जगह भाजपाइयों में पूरा जोश नजर आया। बुधवार सुबह यात्रा ने सरधना के रामलीला मैदान से शुरू होकर कई गांवों से होती हुई हस्तिनापुर विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद मवाना नगर पहुंची, जहां जनसभा हुई। यहां से यात्रा परीक्षितगढ़ होते हुए किठौर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची और माछरा में सभा हुई। इसके बाद गढ़ रोड से होते हुए यात्रा ने देर शाम मेरठ महानगर में प्रवेश किया। जहां देर रात तक यात्रा तीनों विधानसभाओं में भ्रमण करते हुए रात्रि विश्राम के लिए दिल्ली रोड स्थित अग्रसेन भवन पहुंची। महानगर में यात्रा का तीनों विधायकों ने स्वागत किया। 
विज्ञापन

सरधना से दौराला पहुंची परिवर्तन यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरधना रोड और लावड़ रोड़ पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस दौरान रागिनी कलाकार संतराम बंजारा ने रागिनी सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यात्रा की अगुवाई कर रहे केंद्रीय जल संसाधन मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि मायावती दलित नहीं दौलत की बेटी है। उत्तर प्रदेश में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता पूरा परिवर्तन कर देगी। सरधना विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में बनेगी। यात्रा का भाजयुमो के जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला, प्रधान पुरुषोत्तम उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष समीर चौहान, सुनील चौधरी, मुदित शर्मा, ओमप्रकाश पाल, रिंकू, गौरव चौहान आदि ने स्वागत किया। 
विज्ञापन

काली कमाई करने वाले अधिकारी मंत्रियों की आयी आफत 
मवाना पहुंचने पर यात्रा का बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रामलीला मैदान में हुई जनसभा को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना और सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने संबोधित किया। इसमें सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीती रात उठाए गए कदम की सराहना करते हुए हस्तिनापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर  निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र जो धन विकास के लिए भेजता है, उसको विकास में न लगाकार चाचा भतीजे खा गए हैं। संजीव बालियान ने किसानों को लुभाते हुए कहा कि तितावी मिल का इलाज तो कर दिया है, थोडा समय दो मवाना मिल का भी कर दिया जाएगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर एक माह में ही किसानों का समस्त भुगतान करा दिया जाएगा। दिनेश खटीक, अतुल खटीक, गोपाल काली, संयोजक अमित मोहन गुप्ता उर्फ टीपू, सुभाष दीक्षित, डा. महेंद्र रस्तोगी, सुधा चौहान, चंद्रकांता, रवि गोला, नीरज गोयल, राजेंद्र चौहान, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे। 

किठौर विधानसभा के मवी में स्वागत और माछरा में सभा 
परिवर्तन यात्रा करीब तीन घंटा देरी से किठौर विधानसभा क्षेत्र के पहले गांव मवी पहुंची। जहां भाजपा नेता सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में भारी संख्याओं में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया तो महिलाओं ने आरती उतारी। यहां से यात्रा पसवाड़ा होते हुए माछरा पहुंची, जहां जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सपा की सरकार में किसान मजदूर की जितनी दुर्दशा हो रही है, इतनी पहलेे कभी नहीं हुई। सपा सरकार में पुलिस पर सपा के गुंडे हावी है। केंद्र सरकार के दामन पर किसी भी प्रकार का दाग नही लगा है, काले धन जमा करने वालों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा चाबुक चलाया है कि वह चारों खाने चित हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि किठौर विधानसभा क्षेत्र में सपा के मंत्री हैं, परंतु क्षेत्र का विकास नहीं कर पाए। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सभी युवाओं को लोकसभा चुनाव की तर्ज पर भाजपा के साथ खड़ा होना होगा और प्रदेश मे अब परिवर्तन की जरूरत है प्रदेश मे उन्नति और विकास के लिए भाजपा ही एक विकल्प है।
अध्यक्षता अमित तथा संचालन रोबिन गुर्जन ने किया। सत्यवीर त्यागी, हीरा त्यागी, वीपी त्यागी, अजय त्यागी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी,  चौधरी इरफान राधना, उपदेश चौधरी, मनोज चौधरी, संजय , नौशाद अली, फिरेराम वर्मा, एके शर्मा, अशोक त्यागी, मंजू त्यागी, राकेश त्यागी, धर्मेश त्यागी, अमित रहदरा, सतेंद्र रहदरा, बंटी त्यागी, अमित त्यागी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोबिन गुर्जर, नरेश गुर्जर, संजीव बंसल आदि मौजूद रहे।


महानगर की सीमा पर ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत 
परिवर्तन यात्रा जैसे ही मेरठ महानगर में पहुंची, वैसे ही यात्रा के जिला संयोजक संजय त्यागी ने यात्रा को महानगर संयोजक मंगल सैन को सौंप दिया। गढ़ रोड स्थित काली नदी पर यात्रा का मेरठ दक्षिण विधायक रविंद्र भड़ाना, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनीत अग्रवाल शारदा, नरेश गुर्जर एडवोकेट, मनोज पोसवाल, नरेंद्र राष्ट्रवादी आदि ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। यहां से यात्रा काफिले के साथ शास्त्रीनगर होते हुए तेजगढ़ी चौराहा पहुंची। यहां भाजपा नेता ठा. कुलदीप तोमर और डॉ. सोमेंद्र तोमर ने समर्थकों के साथ स्वागत किया। यहां से गढ़ रोड होते हुए फूलबाग कालोनी के पास हंस चौराहा पहुंची। यहां पर यात्रा का शहर विधायक डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, उपाध्यक्ष ललित नागदेव, पार्षद राजकुमार मुन्ना, नरेंद्र उपाध्याय, विवेक वाजपेयी, पंकज राजपूत, वीनस शर्मा, मनोज वर्मा, नितिन गोस्वामी आदि ने स्वागत किया। यात्रा सूरजकुंड से होती हुई बच्चा पार्क पहुंची और वहां पर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, मुकेश सिंघल, नीरज मित्तल, अजय गुप्ता, सुनील अग्रवाल, पवन मित्तल, कमल दत्त शर्मा, विवेक रस्तोगी, गजेंद्र शर्मा आदि ने स्वागत किया। यहां से यात्रा बेगमपुल होते हुए रात्रि विश्राम के लिए दिल्ली रोड स्थित अग्रसेन भवन पहुंची। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed