फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Welcome new year with thick fog

घने कोहरे से नए साल का स्वागत

Sat, 02 Jan 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Welcome new year with thick fog
मोदीपुरम। नए साल का स्वागत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुआ। शून्य दृश्यता के साथ ही सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह 11:30 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ, लेकिन गुनगुनी धूप में भी खास राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान 14.4 डिग्री तो रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के मुताबिक पांच जनवरी तक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि बारिश होने तक कोहरे का असर सुबह बना रहेगा। बृहस्पतिवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही है।
विज्ञापन

हाईवे पर सुरक्षित नहीं सफर
हाईवे पर जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। कार्यदायी संस्था ने ज्यादातर स्थानों पर संकेतक या रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा रखे हैं, जिससे हाईवे पर सफर जोखिम भरा हो गया है। ऐसे में घने कोहरे के बीच बहुत ही सुरक्षा के साथ वाहन को चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में लगा भीषण जाम
सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते भीषण जाम में यात्री फंसे रहे। टोल कर्मियों ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। शाम को फिर से लोगों को टोल के दोनों तरफ जाम से जूझना पड़ा। मोदीपुरम हाईवे पर भी जाम ने परेशान किया।

स्मॉग का हमला बढ़ा
मोदीपुरम। शहर में वायु गुणवत्ता खराब हो रही है। सुबह-शाम घना कोहरा छाने से स्मॉग का हमला बढ़ गया। शुक्रवार को एक्यूआई 383 रहा, जबकि बृहस्पतिवार को 308 रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed