फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   welcome in each home, the lord Ganesha are come

घर-घर अभिनंदन, विराजमान हुए पार्ववतीनंदन

Tue, 03 Sep 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
welcome in each home, the lord Ganesha are come
02पीजीएच2ए - सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वाधान में छ दिवसीय अष्टम विशाल गणेश चतुर्थी महोत्सव पर - फोटो : PARIKESHGARH
घर-घर अभिनंदन, विराजमान हुए पार्वतीनंदन
विज्ञापन

सरधना। गणेश चतुर्थी महा महोत्सव शुरू हो गया है। सोमवार को जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गजवदन की बैंडबाजे व डीजे से सुंदर झांकियां निकाली। इस दौरान गणपति बप्पा मोर्या के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। गुलाल उड़ाते लोग झांकियों में नजर आए। सरधना, मवाना, लावड़, परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर और दौराला आदि क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कीं। इस दौरान महाआरती की गईं, रात में भजन, कीर्तन हुए।
सरधना नगर में श्री रामलीला भवन में हिंदू युवा संगठन सरधना के द्वारा भव्य झांकी निकाली गई। गणेश मूर्ति की सरधना गंगनहर पुल के निकट राधा स्वामी सत्संग से बैंडबाजों व डीजे के साथ शोभा यात्रा शुरू की गई। यात्रा गणपति बप्पा मोर्या की मूर्ति को नगर भ्रमण कराते हुए श्रीरामलीला भवन में विराजमान कराया गया। इस दौरान जमकर गुलाल उड़ा और पुष्पवर्षा की। रात में भजन कीर्तन हुए। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक संगीत सोम रहे। एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ पंकज कुमार मौजूद रहे। वहीं, गुरुदयाल लक्खा की भजन मंडली ने सुंदर झांकी सजाई और भजन गाए। इस दौरान कार्यक्रम समिति से अमन गुप्ता, शुभम आर्य, सागर पंडित, सचिन चौधरी, अनिल गुप्ता, रक्षित गर्ग, आयुष गुप्ता, मुदित माहेश्वरी, आशीष विश्वकर्मा, तरुण, राजू, राकेश, प्रदीप बुद्घिराजा, नितिन, आकश, अनिकेत, वैभव, मधुर जैन, विकास कंसल, कंवरपाल, राधेश्याम, जयपाल, रोहताश, मंगू प्रधान, विनय कुमार, प्रमोद सक्सेना, अंजू गुप्ता, कमलेश, प्रेमलता सक्सेना, रेखा, विमला अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरधना गंगनहर पुल के निकट शरद त्यागी की गोशाला से गणेश मूर्ति की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। डीजे व बैंडबाजों के साथ नगर में भव्य झांकी निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाया। मूर्ति का मोहल्ला तगयान में विधि विधान के साथ स्थापित की गई। इस मौके पर समाजसेवी शरद त्यागी, पीयूष त्यागी, नरेंद्र मुखिया, सूर्यदेव त्यागी, तुषार त्यागी, चंद्रकेतू त्यागी, राहुल त्यागी, अंबुज त्यागी, नरेंद्र मुखिया, नीरज त्यागी आदि रहे। वहीं जुल्हैड़ा, दबथुवा, भामौरी में भी गणेश चतुर्थी महा-महोत्सव के मौके पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पवर्षा से किया स्वागत
हस्तिनापुर/दौराला। कस्बे में चल रहे 10 दिवसीय कार्यक्रम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में गणपति बप्पा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। महिला-पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भारतीय पांडव सेना के संस्थापक रणधीर सिंह उपाध्याय ने बताया कि गणपति बप्पा की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। यह कार्यक्रम 10 दिन तक चलेगा। जिसमें प्रत्येक दिन गणपति बप्पा की पूजा विधि विधान से की जाएगी इस दौरान अनीता उपाध्याय, उर्मिला देवी, नीरू रहेजा, पूनम गुप्ता, गीता कश्यप, वंदना गर्ग, रवि कुमार, राजकुमार नारंग, विष्णु कश्यप, रजत चौधरी, दीपक कुमार, आदि मौजूद रहे। वहीं, दौराला कस्बे में रेलवे स्टेशन के पास शिव मंदिर में सोमवार को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। इससे पहले निकाली गई शोभायात्रा कस्बे के मिल बाजार, सरधना रोड, जीटी रोड, लावड़ रोड, दौलतराम कॉलोनी, समौली रोड से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में बैंड बाजों व भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और पुष्प वर्षा की। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने बताया कि मूर्ति विसर्जन 12 सितंबर को किया जायेगा। मंदिर में प्रतिदिन भजन कीर्तन होगा। शोभायात्रा में अरुण शर्मा, विपेंद्र रस्तौगी, संजय, अक्षय शर्मा, शिवम, मंगूमल, जितेंद्र, सुमित चौहान, राकेश गुप्ता, हरपाल चौहान, सचिन आदि मौजूद रहे।

शोभा यात्रा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
परीक्षितगढ़/लावड़/मवाना। नगर में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वाधान में छह दिवसीय अष्टम विशाल गणेश चतुर्थी महोत्सव पर शोभा यात्रा का उद्घाटन कुंवरपाल प्रधान ने गणेश का तिलक व आरती कर किया। यात्रा शिव चौके से प्रारंभ होकर मवाना बस स्टैंड, किठौर स्टैंड, मेरठ रोड, गंधार दरवाजा, भगत सिंह चौक, हनुमान चौक, मैन बाजार से होते हुए सुभाष चौक धर्मशाला में संपन्न हुई। बताया कि गणेश उत्सव 2 से 8 सितंबर चलेगा। लावड़ स्थित शिव बड़ा मंदिर में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शुभारंभ राहुल ने किया। महिला श्रद्धालुओं ने कीर्तन किया। मोहन सैनी, मिंटू गुर्जर, नरेंद्र, गोल्डी गुर्जर, मनीष, परवीन, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर मवाना में गणेश पूजा महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व नगर में भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने ज्योति प्रचंड करके किया। मंगलवार से शुरू होने वाली भगवान गणेश पूजा महोत्सव के अवसर पर सोमवार को प्रीतनगर स्थित वैष्णो देवी मंदिर से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न गली मोहल्लों से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची और देर शाम महाआरती की गई।

सरधना नगर में बैंड बाजा के साथ निकाली गई गणेश चतुर्थी के मौके पर भव्य शोभा यात्रा

सरधना नगर में बैंड बाजा के साथ निकाली गई गणेश चतुर्थी के मौके पर भव्य शोभा यात्रा- फोटो : SARDANA

सरधना नगर में बैंड बाजा के साथ धूमधाम से निकाली गई गणेश प्रतिमा की झांकी झांकी में शामिल हिंदू यु?

सरधना नगर में बैंड बाजा के साथ धूमधाम से निकाली गई गणेश प्रतिमा की झांकी झांकी में शामिल हिंदू यु?- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed