फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wedding cards will not be distributed in this Village of Saharanpur for avoiding accidents

सहारनपुर के इस गांव में अब कभी नहीं बांटे जाएंगे शादी के कार्ड, वजह जानकर आप भी कहेंगे क्या बात!

Tue, 11 Feb 2020 06:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Feb 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
wedding cards will not be distributed in this Village of Saharanpur for avoiding accidents
शादी का कार्ड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान के गांव भांकला के बाद अब नकुड़ क्षेत्र के गांव साल्हापुर के ग्रामीण भी शादी का न्योता सोशल मीडिया के माध्यम से भेजेंगे। गांव में हुई बैठक में निर्णय लिया कि अब शादी में वैवाहिक निमंत्रण पत्र भी छपवाए नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम साल्हापुर निवासी धर्मपाल सिंह की लड़की शादी पर ग्रामीणों की बैठक में सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया। ग्रामवासी और सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी यशपाल सिंह राठी ने कहा कि शादी के निमंत्रण पत्र बांटते समय कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें कई लोगों की मौत तक हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा शादी के समय परिजनों को शादी से संबंधित कार्यों में लगना चाहिए, लेकिन वैवाहिक निमंत्रण बांटने में भी परिजनों का महत्वपूर्ण समय बर्बाद हो जाता है। इन समस्याओं को देख ग्रामीणों ने शादी के कार्ड नहीं बांटने और नहीं छपवाने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा आस-पास के गांवों में मौखिक निमंत्रण दिया जाएगा और दूर के लोगों को फोन के साथ ही व्हाटसएप सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से न्योता भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि रामपुर मनिहारान के गांव भांकला में इस तरह के निर्णय के सकारात्मक परिणाम आए हैं।

हाल ही में ग्राम भांकला के एक व्यक्ति की शादी के कार्ड बांटते समय सड़क दुघर्टना में मौत हुई। इस दौरान फतेह सिंह, कृपाल सिंह, अर्जुन सिंह, रामपाल, सतीश, कर्म सिंह, गजे सिंह, शिवकुमार, कंवर पाल, देवी सिंह, प्रवीण आदि रहे।

बेटी की शादी के कार्ड बांट रहे गांव भांकला निवासी नेत्रपाल की ट्रक हादसे में मौत हो गई थी। वहीं उनकी रस्म पगड़ी पर मौजूद गणमान्य लोगों ने निर्णय लिया कि अब ग्रामीण शादी के कार्ड नहीं बांटेंगे बल्कि आज के आधुनिक युग में डिजिटल के माध्यम से शादी की सूचना अपने रिश्तेदारों को देंगे।

गांव भांकला निवासी नेत्रपाल पुत्र रफल सिंह (48 वर्ष) की बेटी की शादी 30 जनवरी को होनी निश्चित हुई थी। नेत्रपाल शादी के कार्ड बांटने 22 जनवरी को मुजफ्फरनगर क्षेत्र में रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed