{"_id":"5d2e35ee8ebc3e6cd666d23b","slug":"website-of-goverment-schemes-stalled-applicant-annoyed-meerut-news-mrt4335394160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं की वेबसाइट ठप, आवेदक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं की वेबसाइट ठप, आवेदक परेशान
विज्ञापन
मेरठ। एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार डिजिटल इंडिया का नारा बुलंद करने में लगी हैं, लेकिन जिले में चल रही योजनाओं की वेबसाइटों ने नारे की हवा निकाल दी है। छात्रवृत्ति, वृद्घावस्था पेंशन आदि योजनाओं की वेबसाइटें ठप हैं। पिछले कुछ समय से इन वेबसाइटों पर आवेदन करने में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन इसे ठीक नहीं किया जा रहा। विभाग की तरफ से भी कई बार निदेशालय को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। जिससे आवेदकों को जनसेवा केंद्र के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
जिले के लाखों लोग योजानाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं, लेकिन जनसेवा केंद्र पर वेबसाइटों का बंद होना मायूसी देता है। पिछले एक महीने से वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत आ रही है। या तो इनका सर्वर डाउन रहता या यह ठप रहती हैं। जिससे पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ ले पाने में वंचित हो रहे हैं। इस संबंध में जिले के अधिकारी भी कुछ भी साफ बताने से इंकार कर रहे हैं।
छात्रवृत्ति वेबसाइट ठप
जिले के लाखों छात्र समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यह वेबसाइट भी ठप हैं। इसके लिए छात्रों ने कई बार समाज कल्याण विभाग पहुंचकर संपर्क किया। इसके बाद भी अभी कोई हल नहीं निकल सका है। जिससे छात्रों को डर सता रहा है कि छात्रवृत्ति के लिए अंतिम तिथि न निकल जाए।
विज्ञापन
कई दिनों से बंद है राष्ट्रीय पारिवारिक योजना वेबसाइट
पति की मृत्यु के एक साल के अंदर पत्नी को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 30 हजार की सहायता राशि दी जाती है, लेकिन इस योजना के लिए भी लाभार्थियों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जनसेवा केंद्र पर काफी संख्या में आवेदक आ रहे हैं लेकिन वेबसाइट ठप होने से मायूसी हाथ लग रही हैं। वहीं, वृद्घावस्था, विधवा पेंशन योजना की वेबसाइट भी पिछले एक सप्ताह से बंद हैं। हालांकि, मंगलवार शाम को कुछ देर के लिए वेबसाइट पर आवेदन भरे गए।
बेरोजगारों कैसे पांएगे रोजगार
रोजगार कार्यालय की वेबसाइट भी पिछले कई महीने से ठप है। नए आदेश में अब सरकारी, गैर-सरकारी में नौकरी के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जरूरी है, लेकिन वेबसाइट न चलने के कारण बेरोजगार युवक-युवती परेशान हैं। सेवायोजन कार्यालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की वेबसाइट एक होने के कारण डाटा एकत्र किया जा रहा है। अगले एक-दो दिनों में वेबसाइट शुरू हो जाएगी।
404-एरर, कई दिन सर्वर ठप
आवेदकों को आवेदन करते समय दो तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। जनसेवा केंद्र पर आवेदन करते समय पूरा डाटा फिल करने के बाद ‘404-एरर’ आ जाता है। इस एरर के आते ही आवेदन बीच में ही रह जाता है। इसके बाद उसे सभी डिटेल दोबारा से फिल करनी होती है। वहीं, सर्वर ठप होने के बाद कई-कई दिनों तक वेबसाइट नहीं खुलती।
निदेशालय को बता दिया है
इस बारे में निदेशालय को बता दिया है। रोजाना सर्वर डाउन होने से आवेदकों को परेशानी हो रही है। इस परेशानी को जल्द ही सुलझा दिया जाएगा।
मौ.मुश्ताक, समाज कल्याण अधिकारी