{"_id":"61d355cc046d250a4340e5eb","slug":"weather-will-be-change-from-today-meerut-news-mrt5719770151","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप से मिली राहत, एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप से मिली राहत, एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर बदलेगा मौसम, आज से बढ़ेगी ठंड
मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले दो दिन से हवाओं की रफ्तार थमने से दिन में धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, मगर शाम होते ही ठंडक बढ़ रही है। वहीं, हवा की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण मेरठ सहित एनसीआर में फिर से हवा की सेहत खराब होने लगी है।
सुबह के समय हल्की धुंध और रात में पाला पड़ने से मौसम सर्द बना हुआ है। लेकिन, कम हवा और धूप से काफी राहत है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार से ठंड में बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण वेस्ट यूपी में मौसम में बदलाव होगा। मंगलवार से तेज हवाओं के चलने के कारण सर्दी में बढ़ोतरी होगी।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.09 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 89 और न्यूनतम आर्द्रता 38 प्रतिशत रही। वहीं, मेरठ सहित एनसीआर क्षेत्र में हवा की सेहत खराब होने लगी है। एक्यूआई का स्तर धीरे-धीरे बढ़कर 400 की ओर जा रहा है। जिस कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होगी। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 357 रहा।