{"_id":"61fd0706d58d2d7aa51d93e3","slug":"weather-update-in-west-up-there-is-a-possibility-of-rain-in-the-surrounding-districts-including-meerut-for-the-next-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : आज दिनभर छाए रहे बादल, अभी तीन दिन तक बारिश के आसार, ओलावृष्टि भी संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : आज दिनभर छाए रहे बादल, अभी तीन दिन तक बारिश के आसार, ओलावृष्टि भी संभव
Fri, 04 Feb 2022 04:31 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Feb 2022 04:31 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी में शुक्रवार का दिन भी ठंडा रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और लोग ठंड से कांपते नजर आए। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में मौसम एक बार फिर से पलटी मार रहा है। गुरुवार और शुक्रवार से मौसम में काफी बदलाव दिखाई दिया। बताया गया कि अभी तीन दिन तक बारिश और तेज हवा के चलने के भी आसार हैं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।
विज्ञापन
इस माह की शुरुआत ही कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। बुधवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। दिन में हवा भी चली और हल्की धूप भी निकली। शाम के समय आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अखिलेश-जयंत के रोड शो का मामला: गठबंधन के तीन प्रत्याशियों सहित 3200 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य रहा है। जहां गुरुवार को हल्की बारिश हुई तो वहीं शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे।
यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में भी मौसम बिगडेगा और ठंड का दौर अभी एक सप्ताह तक बना रहेगा।