फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Update: Cold increased during the day, chances of fog from 15th

Weather Update: दिन में भी बढ़ी ठंड, 15 से कोहरे के आसार, पढ़ें-अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

Sun, 10 Dec 2023 12:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Dec 2023 12:00 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी अपना असर दिखाने लगी है।दिसंबर के पहले शनिवार को दिन अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडा रहा। इससे लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। वहीं शहर में बेगमपुल की हवा सबसे खराब रही।

विज्ञापन
Weather Update: Cold increased during the day, chances of fog from 15th
कम होने लगा रात का तापमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिसंबर में पहले दिन शनिवार को दिन में ठंडी हवा चली। इससे मौसम में बदलाव नजर आया। दिन में हवा और धूप के बीच मौसम में नमी बनी रही। इससे दिनभर ठंड रही। 

विज्ञापन


शाम होते- होते ठंड का असर और बढ़ गया। अधिकतम तापमानन 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन के पहले की अपेक्षा दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा शनिवार को एक्यूआई 274 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पहाड़ों पर बदल रहे मौसम के चलते वेस्ट यूपी में भी सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। आगे तापमान और गिरेगा। 15 दिसंबर से सर्दी में बढोतरी के आसार हैं। साथ ही कोहरा भी छाएगा। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि शनिवार को दिन में हवा के चलने से तापमान में गिरावट आई है। रात भी सर्द होती जा रही है। अभी तीन चार दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा, दिन रात का तापमान गिरेगा। 

15 दिसंबर के बाद से कोहरे के भी आसार हैं। इसके अलावा शनिवार को शहर में बेगमपुल की हवा सबसे खराब रही। यहां एक्यूआई 304 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 280, गंगानगर में 262, पल्लवपुरम में 287, दिल्ली रोड में 299 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed