{"_id":"594a044d4f1c1b2d2b8b4828","slug":"weather-suhana-june-also-checks-out-rain-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम सुहाना : जून ने भी खूब तपाया, बारिश ने रिकॉर्ड बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम सुहाना : जून ने भी खूब तपाया, बारिश ने रिकॉर्ड बनाया
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून माह में पहले भीषण गर्मी और अब बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस माह में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री ने 35 साल का रिकॉर्ड पीछे कर दिया था। अब इन बीस दिनों में 50.1 मिमी बारिश पिछले आठ साल में सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। वहीं, सोमवार रात 40.7 और मंगलवार सुबह 1.3 मिमी बारिश हुई, जिससे दिन-रात का पांच डिग्री पारा धड़ाम हो गया।
विज्ञापन
मानसून भी आने को तैयार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार जून में प्री मानसून बारिश ने गर्मी को कम किया है। जून माह में अब तक 50.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले आठ साल में सबसे ज्यादा रही है। बुधवार को मौसम इसी तरह रहेगा। 22 और 23 जून तक बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। मानसून 20 से 25 जून के बीच आने की संभावना थी। लेकिन बुधवार तक मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून जुलाई के प्रथम सप्ताह में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/