मेरठ: अप्रैल में भी आसमान से बरस रही आग, कल बूंदाबांदी से राहत के आसार
दिन में तापमान बढ़ने के कारण वातावरण और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। विज्ञानिकों के अनुसार बूंदाबांदी के कारण कल गर्मी से राहत मिल सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी और लू का जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दिन का तापमान अप्रैल माह में सामान्य से छह डिग्री ऊपर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि गुरुवार को बौछारों से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। वहीं मंगलवार को शाम के समय मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तामपान 41.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 222 रिकॉर्ड किया गया।
दिन में एक से 4 बजे तक बरतें सावधानी
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दोपहर में 1 बजे से लेकर शाम चार बजे तक गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहता है। इस अवधि में सूरज की तपिश और लू का असर तेज होने के कारण सावधानी बरतना जरूरी है।
यह भी पढ़ें : अकबर बंजारा का आईएसआई कनेक्शन: असम पुलिस ने किए कई बड़े खुलासे, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लगाई गोतस्करी की कमाई
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
13 40.1 19.6
14 39.4 21.6
15 37.9 18.3
16 38.8 17.7
17 40.0 17.4
18 41.4 18.0
19 41.6 20.7
43 तक पहुंच सकता है पारा
मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आगामी दो दिनों में तापमान 42-43 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। 21 अप्रैल को हल्के बादल रहने के आसार हैं, कहीं-कहीं पर बारिश की बौछारें आ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश का अलर्ट होने के चलते यहां थोड़ा मौसम बदल सकता है। -डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर