फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather not favorable for potato sowing in West UP

पश्चिम यूपी में आलू की बुवाई के लिए मौसम अभी अनुकूल नहीं

Thu, 24 Sep 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Weather not favorable for potato sowing in West UP
पश्चिम यूपी में आलू की बुवाई के लिए मौसम अभी अनुकूल नहीं
विज्ञापन

मोदीपुरम। इस बार सितंबर में मौसम आलू की फसल के लिए अनुकूल नहीं है। आलू की बुवाई के लिए तापमान इस समय ज्यादा है और आलू बीज के सड़ने की आशंका है। अभी केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में भी आलू की बुवाई को लेकर तैयारी चल रही है।
आलू की बुवाई के सीजन में इस बार मौसम की अठखेलियों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। पश्चिम यूपी के करीब 10 जिलों में अगेती प्रजाति के आलू की बुवाई 15 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलती थी। इस बार तापमान 36-37 डिग्री चल रहा है, जो बहुत ज्यादा है। इस मौसम में अगर किसान आलू की बुवाई करेगा तो उसे नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज कुमार की सलाह है कि किसान मौसम अनुकूल होने पर ही आलू की बुवाई करें। वहीं राजकीय शीत गृह केंद्र के प्रभारी दिगेंद्र कुमार का कहना है कि किसान आर्थिक नुकसान से बचने के लिए अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही बुवाई करें। दूसरी ओर फफूंडा निवासी किसान रतन सिंह और दौराला के किसान रवि अहलावत कहते हैं कि इस बार उन्होंने अब तक अगेती आलू की बुवाई शुरू नहीं की है। वह तापमान में गिरावट आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं अगेती प्रजातियां
कुफरी सूर्य, कुफरी पुखराज, कुफरी बहार, कुफरी ख्याति, कुफरी अशोका और कुफरी मोहन।
पिछले चार सालों में सितंबर में तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2020 37 26
2019 30 25
2018 27 22
2017 26 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed