फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather news western UP: People are suffering due to humidity and scorching heat

मौसम का हाल : आसमान से बरस रही आग, उमस से जनता बेहाल, अभी और सताएगी भीषण गर्मी 

Wed, 18 Aug 2021 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Aug 2021 04:55 PM IST
सार

कृषि विश्वद्यिालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व हिमांचल में 19 अगस्त से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में 21 अगस्त से हल्की बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather news western UP: People are suffering due to humidity and scorching heat
गर्मी के कारण बच्चे को ढककर ले जाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्त के शुरुआत में अच्छी बारिश के बाद फिर से मौसम के तल्ख तेवर नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी गर्मी और सताएगी और उमस भी बढ़ेगी। दिन निकलते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो जाती है। दिनभर मौसम गर्म रहता है। शाम को सूरज ढलने के बाद भी राहत नहीं मिल रही। 
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में गर्मी का असर तेज होने से हर कोई परेशान है। पिछले दस दिन से बारिश भी नहीं हुई है। बुधवार को भी गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। सावन के महीने में भी गर्मी दम निकाल रही है। 
विज्ञापन


कृषि विश्वद्यिालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व हिमांचल में 19 अगस्त से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में 21 अगस्त से हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं रामपुर बरेली पीलीभीत सहारनपुर बिजनौर आदि में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं मेरठ का एक्यूआई 150 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल 
भारी उमस के साथ ही मेरठ में बिजली कटौती ने भी लोगों का बुरा हाल कर रखा है। मंगलवार को भी एक दर्जन से ज्यादा बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली चली। बिजली की आवाजाही से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  

लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, हापुड़ रोड बाईपास, शारदा रोड, नौचंदी, बेगमपुल, लेडीज पार्क, टाउन हाल, कंकरखेड़ा, रेलवे रोड, पुराना आरटीओ, एमईएस, जागृति विहार, मेडिकल, काजीपुर, ललसाना और अम्हैड़ा बिजलीघर क्षेत्र में सुबह से लेकर रात तक बिजली की आंखमिचौली चलती रही। इन सभी बिजलीघर क्षेत्रों में तीन से चार बार बिजली ने झटके दिए। 

गर्मी और उमस के साथ ही बिजली का साथ छूटने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि बारिश के नहीं होने से बिजली की मांग में फिर से इजाफा हो गया है। शहर में 600 मेगावाट से ज्यादा बिजली की मांग चल रही है। लाइनों में फाल्ट होने से ही आपूर्ति बाधित हो रही है। फाल्ट ठीक करने में देरी नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed