फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather news up: Rain in many district in western up including Meerut, temperature dropped

बदला मौसम: दिन भर गर्मी ने किया परेशान, शाम को बादलों से पटा आसमान, हुई झमाझम बारिश

Tue, 07 Sep 2021 05:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Sep 2021 05:46 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। मंगलवार को मौसम बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मेरठ समेत कई जिलों में रिमझिम बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। 

विज्ञापन
Weather news up: Rain in many district in western up including Meerut, temperature dropped
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार शाम को हुई रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। पिछले सप्ताह लगातार बारिश के बाद अचानक तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। सोमवार को दिन भर चुभन वाली गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं मंगलवार को सुबह तेज धूप खिली और मौसम साफ रहा। दिन भर जहां उमस ने लोगों को बेहाल किया तो दोपहर को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दोपहर बाद से आसमान में काले बादल छाए और शाम पांच बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां तापमान में कमी आई वहीं जनता को गर्मी से राहत मिली। 

विज्ञापन


वेस्ट यूपी के कई जिलों में जहां मंगलवार सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आया तो कई जिलों में तेज बारिश हुई। मेरठ में जहां आज सुबह मौसम साफ था तो वहीं मुजफ्फरनगर और शामली में कई स्थानों पर तेज बारिश हुई।
विज्ञापन


दोपहर बाद से मेरठ में भी मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए। शाम को शहर के सभी स्थानों पर बारिश हुई। मुजफ्फरनगर के चरथावल में बारिश एक परिवार पर आफत बनकर टूटी। यहां एक शख्स के मकान की छत गिरने से मां-बेटे समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  

बता दें कि पिछले एक सप्ताह जहां खूब बारिश हुई थी। वहीं दो दिन से तापमान उछलकर 35 डिग्री तक पहुंच गया था। रात का तापमान भी बढ़कर 25 डिग्री हो गया था। मंगलवार शाम को बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया तो वहीं तापमान भी नीचे आ गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम गर्म रहेगा, कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। ऐसे में उमस बढ़ सकती है। उधर, बारिश से हवा का रुख शांत रहा। वहीं, मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर बढ़कर 109 के स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed