पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, तापमान गिरा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त में पूरे महीने जहां सूरज आग उगलता रहा, वहीं माह के आखिर में शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत का अहसास हुआ। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई।
मेरठ में सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे। दोहपहर बारह बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई। बारिश के कारण मौसम में नमी बनी हुई है और तामपान में गिरावट आई है।
पश्चिमी यूपी में अगस्त का अंतिम सप्ताह गर्मी में रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शुक्रवार का दिन इस माह में तीसरी बार सबसे गर्म रहा। लेकिन शनिवार को गर्मी के तेवर ढीले पड़े और बारिश ने अपना रंग दिखाया। हालांकि रात को भी गर्मी का असर बरकरार है। इस कारण तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। शनिवार को हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे।
मौसम कार्यालय पर शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 74 और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें: सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में आज प्रवेश का अंतिम दिन, ये डॉक्यूमेंट लेकर जाएं साथ
कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। बंगाल की खाड़ी से बन रहे सिस्टम से वेस्ट यूपी में 48 घंटे में मौसम के बदलने के आसार हैं। 1 और 2 सितंबर को भी हल्की बारिश हो सकती है।