फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   weather news Meerut: heavy rain in Meerut and nearby areas

मेरठ में सुहावना हुआ मौसम, झमाझम बारिश ने दी भीषण गर्मी से राहत

Sun, 07 Jul 2019 04:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jul 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
weather news Meerut: heavy rain in Meerut and nearby areas
rain, rain in meerut, weather - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में मानसून की पहली बारिश से मेरठवासियों को जलती-तपती गर्मी से राहत का अहसास हुआ। मेरठ समेत आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। 
विज्ञापन


मानसून के इंतजार में जहां गर्मी  ने लोगों को खूब परेशान किया वहीं रविवार को गर्मी से राहत मिली। रविवार को दोपहर तक मौसम उमस भरा रहा वहीं दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए और जमकर बरसात हुई। 

आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि मानसून का असर बढ़ने से 9 जुलाई को मेरठ में 40-45 मिमी बारिश हो सकती है। अभी शुरुआत में भले ही बारिश कम हो, लेकिन आगे बारिश बढ़ सकती है।

आज से बदलेगा मौसम
मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग तथा उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों से गुजर रही है। जिससे 8 से 10 जुलाई के बीच वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश के आसार है। मेरठ और आसपास में बारिश कुछ स्थानों पर ज्यादा तो कुछ पर मध्यम रह सकती है। मौसम के खुशगवार के आसार हैं। -डॉ. यूपी शाही, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विवि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed