फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather news, heavy rain in west UP including Meerut

पश्चिमी यूपी में मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें, कई जगह बाढ़ जैसी स्थिति

Tue, 06 Aug 2019 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Aug 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Weather news, heavy rain in west UP including Meerut
बारिश से सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में मंगलवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश ने जहां  उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई वहीं सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मेरठ मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शहर व देहात सभी जगह अधेरा छाया रहा और बादल बरस रहे हैं। वहीं कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। 
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में सुबह से ही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह जगह सड़के पानी से लबालब हो गईं। बारिश के चलते दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शामली में स्कूली बच्चों के वाहन पानी में फंसे रहे कई जगह बच्चे बारिश में भीगने के कारण रास्ते से ही वापस घर लौट गए।
विज्ञापन

बागपत में भी लगातार चार घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। कई कॉलोनियों में घरों तक बारिश का पानी पहुंच गया। वहीं सड़कों पर जलभराव के बाद नालों की सफाई की नगरनिगम की पोल खुल गई है। 

पर्वतीय क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते बिजनौर में कोटावाली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी का पानी रपटे के ऊपर से बहने लगा है। भारी वाहन व कांवड़ियों के वाहनों ने जोखिम उठाकर रपटे को पार किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रपटा क्षेत्र से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया। भारी वाहन चालकों का कहना है कि प्रशासन ने खस्ताहाल बाईपास मार्ग की मरम्मत नहीं कराई जिससे उनके लिए नजीबाबाद-हरिद्वार के लिए आवागमन करना सिरदर्द बन गया है।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे 709 बी पर शामली से दिल्ली की ओर निर्माण कार्य चल रहा है। परंतु शामली से सहारनपुर के बीच अभी तक निर्माण कार्य शुरू न होने से इस मार्ग में बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इससे वाहन चलाने वालों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन से चार दिन लगातार बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed