Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों में दिखा असर, बारिश के आसार, देश में मुजफ्फरनगर सबसे प्रदूषित
यूपी में आज दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इसके चलते मेरठ समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी और नवरात्र के पहले दिन से ही गुलाबी ठंड शुरू हो जाएगी।
विस्तार
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि 1अक्तूबर को प्रेशर बनने के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले दो दिन में बारिश होने से मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी में भी इसका असर दिखाई देगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और क्वालिटी इंडेक्स कम होगा।
यह भी पढ़ें: Aniruddh Murder: चंद्रपाल ने बलकटी और अब्बास ने नल से तीनों पर किए वार, कुत्ते भौंके तो भाग निकले
इसके साथ ही रात और दिन के जारी तापमान में धीरे धीरे गिरावट का सिलसिला तेजी से बढ़ेगा और तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। इसी के साथ गुलाबी ठंड शुरू हो जाएगी।
17 को साफ रहेगा मौसम
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होगी, जिससे गुलाबी ठंड का आरंभ होगा। 17 अक्तूबर से मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।
एक्यूआई बढ़ा, मुजफ्फरनगर देश में सबसे प्रदूषित
दिल्ली एनसीआर के शहरों में एक बार फिर से आबोहवा बिगड़ने लगी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार शहर रविवार सुबह ही वायु प्रदूषण की खराब स्थिति में पहुंच गए। सुबह 9 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे देश में मुजफ्फरनगर सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप पर है। फसल कटाई चालू हो चुकी है, ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदूषण की स्थिति और खराब हो सकती है।