{"_id":"22a052be2acbbde23405594180ff11ac","slug":"weather-hindi-news-88","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवा ने छुड़ाई कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवा ने छुड़ाई कंपकंपी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फीली हवा ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। दोपहर में चली
विज्ञापन
तेज बर्फीली हवा ने सुबह से ही ठिठुर रहे लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। इससे
धूप भी राहत नहीं दे सकी। हवा 10 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चली।
मौसम के तेवर बदल रहे हैं। सुबह को हल्का कोहरा और सर्द रात ठिठुरन बढ़ा रही है। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि सुबह से ही तेज हवा चलने लगी। सुबह को हवा की गति छह किमी प्रति घंटा रही। दोपहर में यह 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। शाम को बाजारों में भी सर्दी का असर दिखाई दिया।
समय से पहले दुकानें बंद हो गईं। दिसंबर में रात का तापमान न्यूनतम स्तर पर पहुंच रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा रात के तापमान में ढाई डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक ब्रजमोहन का कहना है कि अभी सर्द हवा का दौर रहेगा। दिन में हल्की धूप भी रहेगी। दिन में मौसम साफ होने से रात में पाला भी पड़ेगा।