{"_id":"5f626a0b8d93a838c349d179","slug":"weather-forecast-temperature-rise-in-western-up-chances-of-getting-relief-after-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान में उछाल, गर्मी से लोगों का बुरा हाल, बारिश के बाद ही राहत मिलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान में उछाल, गर्मी से लोगों का बुरा हाल, बारिश के बाद ही राहत मिलने के आसार
Thu, 17 Sep 2020 01:09 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
गर्मी का सितम- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के लंबे होते इंतजार ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन-प्रतिदिन तापमान में उछाल से भीषण गर्मी व उमस बढ़ रही है। जिससे लोगों को दिनरात चैन नहीं मिल रहा है। वहीं, बुधवार को भी तापमान में उछाल दर्ज किया गया। जिस कारण दिनभर लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
सितंबर आधा बीतने के बाद भी बारिश की बेरुखी बरकरार है। दो दिन पहले मौसम में आए बदलाव से बारिश की उम्मीद जगी थी परंतु हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे आमजन एवं किसानों की उम्मीद टूट गई।
विज्ञापन
अच्छी बारिश न होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, किसानों की फसल की लागत बढ़ती जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी बारिश के आसार कम हैं।
विज्ञापन
बुधवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 81 व न्यूनतम 57 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा रही। मेरठ का एक्यूआई औसत 176 दर्ज किया गया।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आधा सितंबर बीत चुका है। अभी तक अनुमान के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। जिससे गर्मी बढ़ रही है। बारिश होने पर ही गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/