{"_id":"65bf777ee236b41eae038764","slug":"weather-forecast-rain-and-hailstrom-in-western-up-for-nexttwo-days-read-weather-update-2024-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: मौसम में उतार-चढ़ाव बरकरार, दो दिन बारिश व ओलावृष्टि के भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: मौसम में उतार-चढ़ाव बरकरार, दो दिन बारिश व ओलावृष्टि के भी आसार
Sun, 04 Feb 2024 05:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 04 Feb 2024 05:09 PM IST
सार
Weather Update UP Today: पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने से पश्चिमी यूपी में मौसम बदला हुआ है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी भागों में बारिश से फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ दो दिन बारिश के आसार जता रहे हैं।
विज्ञापन
weather news meerut
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन से मौसम ने गुनगुना अहसास कराया है। बारिश के बाद मौसम बदला हुआ है। दिन का तापमान 22 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि हवा की रफ्तार से सर्दी का अहसास बना रहा। शनिवार को भी दोपहर बाद फिर से आसमान पर हल्के काले बादल छा गए और रात्रि में कई स्थानों पर बारिश हुई। रविवार सुबह मौसम साफ रहा लेकिन धूप छांव का सिलसिला जारी रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज और कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में भी मौसम के बदलने के आसार हैं। बारिश के चलते तापमान में गिरावट होगी। शनिवार को बदलते मौसम के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ISI Agent Arrested: भारतीय दूतावास में तैनात सत्येंद्र भेजता था खुफिया जानकारी, UP ATS ने हापुड़ से दबोचा
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन तक बारिश के आसार बन रहे है, जिस कारण से अभी तापमान मेंं उतार चढ़ाव आएगा।
आज रात से मौसम बदलेगा। तराई क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते हैं। बारिश के होने से प्रदूषण में सुधार हुआ है और आगामी चार पांच दिन तक मेरठ और आसपास के जिलों का प्रदूषण कम रहेगा।
उधर, बारिश के बाद से शहरवासी शुद्व हवा में सांस ले रहे हैं। शनिवार को एक्यूआई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिर 100 से नीचे चल रहा है। इसके अलावा जयभीमनगर 76, गंगानगर 90, पल्लवपुरम 96, दिल्ली रोड 85 और बेगमपुल 99 दर्ज किया गया है।
आज रात से मौसम बदलेगा। तराई क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते हैं। बारिश के होने से प्रदूषण में सुधार हुआ है और आगामी चार पांच दिन तक मेरठ और आसपास के जिलों का प्रदूषण कम रहेगा।
उधर, बारिश के बाद से शहरवासी शुद्व हवा में सांस ले रहे हैं। शनिवार को एक्यूआई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिर 100 से नीचे चल रहा है। इसके अलावा जयभीमनगर 76, गंगानगर 90, पल्लवपुरम 96, दिल्ली रोड 85 और बेगमपुल 99 दर्ज किया गया है।