Weather: रिकॉर्ड तोड़ सर्दी और बारिश के साथ जनवरी विदा, पश्चिमी यूपी में ठंड बरकरार, सहारनपुर में ओलावृष्टि
Weather Update UP Today: पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने से पश्चिमी यूपी में मौसम बदला हुआ है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी भागों में बारिश से फिर ठंड बढ़ गई है। बुधवार दोपहर से शुरू हुई रिमझिम बारिश गुरुवार को भी जारी रही। सहारनपुर में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्ट यूपी में घने कोहरे के बीच बारिश ने दस्तक दे दी। बुधवार को जहां सुबह के समय कोहरा और शीतलहर के चलते मौसम ठंडा बना हुआ था। दोपहर में शुरु हुई बारिश का दौर रुक रुक कर शाम तक चलता रहा। शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर में आसमान पर काले बादलों के चलते दिन में ही वाहन स्वामियों को हाईवे पर लाइट जलकर चलना पड़ा।
सुबह से लेकर शाम तक मौसम के अलग अलग तीन रंग देखने को मिले। पहले कोहरा फिर थोड़ी देर के लिए हल्की धूप और फिर आसमान बादलों के चलते बारिश ने दस्तक दे दी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश 2 मिमी दर्ज की गई। गुरुवार को दोपहर तक बारिश जारी रही।
मौसम के तेवर जनवरी माह के अंतिम दिन भी तल्ख रहे और सर्दी में शहरवासी ठिठुरते हुए नजर आए। इस बार सीजन में बारिश न होने से लगातार कोहरे का असर बना हुआ है। पूरा महीा जनवरी का कोहरे में बीता है। इस बार दिसंबर में ठंड कम रही, लेकिन जनवरी माह की ठंड ने पिछले कई दशक के रिकाॅर्ड तोड़ दिए। कड़ाके के ठंड के बीच जनवरी माह की विदाई हुई। अभी आगे भी ठंड का असर बना रहेगा।
बारिश से गेहूं, सरसों को मिलेगा लाभ
इस समय बारिश का पानी लगभ सभी फसलों के लिए फायदेमंद होगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आर एस सेंगर का कहना है कि इस समय बारिश से गन्ना, गेहूं, आलू, चना, सरसों, मटर, जौ, मूली आदि सभी रबी की फसलों के लिए लाभकारी रहेगा। सबसे ज्यादा बारिश से देरी से बुवाई करने वाली गेहूं की फसल को मिलेगा। उसके लिए अभी बारिश और सर्दी बहुत जरुरी है।
वेस्ट यूपी में 24 से 48 घंटे तक हल्की से माध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों मेें बारिश होगी। बारिश के होने से कोहरे में कमी आएगी और अभी ठंड का दौर बना रहेगा और प्रदूषण कम होगा। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि
सहारनपुर में बादलों और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन
सहारनपुर जनपद में बुधवार सुबह आठ बजे के बाद आसमान बादलों से घिर गया। महानगर के बेहट रोड क्षेत्र, मल्हीपुर रोड क्षेत्र और तीतरों क्षेत्र में बेहद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिसकी वजह से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। हालाकि दोपहर में हल्की धूप निकली थी, लेकिन वह चंद मिनट तक रही। जिसके बाद फिर से आसमान में बादल छाए नजर आए। न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को भी बारिश जारी रही। देहात क्षेत्र के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक बारिश होने का अनुमान जताया है।
शामली में बूंदाबांदी से मौसम में ठिठुरन बढ़ी
शामली में बूंदाबांदी से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। हालांकि बुधवार को बूंदाबांदी कम ही हुई। दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है।
बिजनौर में बारिश के बीच बिजली घर पर गिरी आकाशीय बिजली, आपूर्ति ठप
बिजनौर जिले में बुधवार सुबह कोहरा छाया और दोपहर में धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मगर शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदल गया। शाम करीब चार बजे सर्द हवा चलने लगी और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद जिले में बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई और शीत लहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही।
खराब मौसम के चलते बीती रात बुखारा बिजलीघर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजलीघर पर आकाशीय बिजली गिरने से बिजलीघर में तकनीकी कमी आ गई। इस कारण देर रात्रि से ही आधे शहर की आपूर्तिप ठप हो गई। आपूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.