पश्चिमी यूपी में गर्मी के तेवर बरकरार, तापमान 43 डिग्री के पार, आज बारिश के आसार
भीषण गर्मी का असर जनवजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर को सड़कें सूनी रहती हैं और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहता है। शनिवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 24 व न्यूनतम 17 प्रतिशत दर्ज की गई है।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी आने वाले दिनों में मौसम के तेवर ऐसे ही रहेंगे, गर्मी और बढेगी। 16 और 17 जून को तेज आंधी और हल्की बारिशा की संभावना बन रही है। जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
जून में 40 से ऊपर रहा तापमान
तारीख अधिकतम तापमान
5 41.2
6 41.4
7 41.2
8 42.2
9 43.1
10 44.3
11 42.6
13 41.0
14 42.8
15 43.4