फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Changed in West UP, Rain in many district

बदला मौसम का मिजाज: पश्चिमी यूपी में बारिश ने दी गर्मी से राहत, कई जगह चली धूल भरी आंधी

Wed, 15 May 2019 10:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 May 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Weather Changed in West UP, Rain in many district
आंधी-बारिश

वेस्ट यूपी में अभी पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते लगातार मौसम बदल रहा है। पिछले कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद लोगों को बुधवार सुबह राहत मिली। सुबह जहां तेज धूप खिली लेकिन कुछ ही घंटो बाद मौसम का मिजाज बदल गया। मेरठ में हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया। कई जिलों में तेज आंधी चलने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

विज्ञापन



सुबह अपने दफ्तर के लिए निकले लोगों को सड़क पर आंधी-बारिश का सामना करना पड़ा। तेज हवा ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी। मेरठ में तेज बारिश हुई। इसके अलावा बागपत, बिजनौर, सहारनपुर व शामली में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन


सोमवार रात में आई धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के कारण मंगलवार को दिन का तापमान गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अभी 16 मई तक आंधी और बारिश का आसार बन रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते मौसम के साथ कभी तापमान 40 डिग्री के पार तो कभी 40 डिग्री से नीचे हो रहा है। सोमवार रात आंधी और बूंदाबांदी के बीच मौसम खुश्नुमा हो गया। जिसका असर मंगलवार को भी दिखाई दिया। पिछले चौबीस घंटे में ही अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 63 व न्यूनतम 26 प्रतिशत दर्ज की गई। 

आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दिन और रात का तापमान फिर से गिर गया है। अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा आसमान पर बादल भी रहेंगे। कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed