फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather becomes trouble for paddy, crop affected, brown outbreak of insect pest

धान के लिए मुसीबत बना मौसम, फसल प्रभावित, भूरा फुदका कीट का बढ़ा प्रकोप 

Wed, 23 Sep 2020 11:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Sep 2020 11:11 PM IST
सार

  • - कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम का फसल पर असर
  • - दवाई का अधिक छिडक़ाव भी गुणवत्ता को करेगा प्रभावित

विज्ञापन
Weather becomes trouble for paddy, crop affected, brown outbreak of insect pest
धान - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत बदलता मौसम का मिजाज धान की फसल के लिए खतरा बन रहा है। दिन और रात के तापमान में करीब दस डिग्री का अंतर है, जिससे फसल को बीमारियां घेर रही हैं। धान में भूरा फुदका कीट का प्रकोप बढ़ गया है।

विज्ञापन

 
धान की कटाई तेजी नहीं पकड़ पा रही है। जिले में अभी तक सिर्फ 20 फीसदी धान की कटाई शुरू हुई है। जबकि सितंबर माह बीतने वाला है। पारा करीब 35 डिग्री पर है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी कहते हैं कि किसान लगातार फोन कर फसल में भूरा फुदका कीट का प्रकोप बता रहे हैं। रोजाना तीन-चार किसानों की शिकायतें पहुंच रही हैं। कीट तने का रस चूस लेता है, जिससे बालियां खराब हो जाती है। किसानों को कीटनाशक के छिड़काव की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवाई छिडक़ाव का नुकसान
डॉ. संदीप चौधरी बताते हैं कि फसल पकने को तैयार है। ऐसे में अधिक कीटनाशक से दानों पर धब्बे बन सकते हैं। जिससे गुणवत्ता खराब होती है। 
 
दो हजार हेक्टेयर रकबा बढ़ा
पिछले साल जिले में धान का रकबा पांच हजार हेक्टेयर था। इस बार धान का रकबा सात हजार हेक्टेयर है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि कटाई शुरू हो गई है।

यहां पैदा होता है धान
जिले के बागपत, पिलाना और खेकड़ा ब्लॉक में धान की फसल की अधिक पैदावार होती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed