फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather: 78 mm rain in 24 hours in Meerut, relief from heat and humidity

विदाई बेला में मानसून मेहरबान: मेरठ में 24 घंटे में हुई 78 मिमी बारिश,गर्मी और उमस से राहत

Sat, 17 Sep 2022 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Sep 2022 01:11 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में इस बार बदरा रुठे रहे। यहां इस बार उम्मीद से बेहद कम बारिश हुई। हालांकि मॉनसून की विदाई के दौरान बादल जमकर बरसे और अच्छी बारिश हुई। मेरठ में दिन का तापमान 35 से घटकर 26 डिग्री पहुंच गया। आज भी बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
Weather: 78 mm rain in 24 hours in Meerut, relief from heat and humidity
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदाई के समय में मानसून मेहरबान है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई रिमझिम शुक्रवार को भी चलती रही। मेरठ में चौबीस घंटे के अंदर रिकॉर्ड 78 मिमी बारिश हुई है। ये इस सीजन में 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा है। वहीं दिन का तापमान भी 35 डिग्री से घटकर 26.4 पर आ गया है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर रात का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चार दिन के अंदर तापमान में 8.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। शनिवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि फसलों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन

पिछले 12 साल में सिंतबर माह में हुई बारिश  
वर्ष        बारिश

2011        39.3
2012        95.1
2013        50.5
2014         101.2
2015         27.6
2016         57.6
2017         212.2
2018         265.2
2019         116.1
2020         शून्य
2021        222
2022        105

11 से 16 सितंबर तक तापमान का हाल:
तारीख अधिकतम न्यूनतम

11       36.0      22.4
12       34.8       22.6
13       34.2       22.2
14        32.1      21.8
15       29.3       22.3
16       26.4         19.6

नाले साफ न होने से बढ़ी मुसीबत, पुराने शहर में जलभराव 
नाले साफ न होने की वजह से रिमझिम बारिश में भी पुराने शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। ओडियन नाले से सटे इलाकों में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। हापुड़ रोड बन रहे पुल की वजह से ओडियन नाले का प्रवाह पुराने कमेले के निकट रुक गया। इस वजह से नाला सड़क पर बहने लगा।  भुमियापुल के निकट भगवतपुरा की गलियों में जलभराव हो गया। नीचा सद्दीकनगर  इस्लामाबाद, बुनकरनगर की गलियों में नाले के पानी से ही लोगों को गुजरना पड़ा।

 मलियाना में जसवंत इंटर कॉलेज के सामने जलभराव के कारण शुक्रवार को छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 30 प्रतिशत ही रह गई। जो बच्चे स्कूल-कॉलेज गए उन्हें गंदे पानी से गुजरना पड़ा।

वहीं पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मडल के मंत्री संजय शर्मा का कहना है कि ब्रह्मपुरी में जलभराव के कारण मुख्य मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया। नूरनगर पुलिया से लेकर फतेहउल्लापुर तक नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच गया। पार्षद हाजी दिलशाद शौकत का कहना है सड़कों में भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन नाले नहीं बनाए जा रहे।

यह भी पढ़ें: UP: इस जिले में चूहे ने ठप की 3500 घरों की बिजली, हैंडपंप से लाना पड़ा पानी, परेशान रहे लोग

विज्ञापन

भैसाली डिपो में फंसी रोडवेज बसें, यात्री करते रहे इंतजार
भैसाली डिपो में बारिश की वजह से शुक्रवार को जलभराव हो गया। यहां कीचड़ में कई बसें फंस गईं। वहीं यात्री इंतजार करते रहे। कई रूटों पर बसें लेट पहुंचीं।
भैसाली डिपो में बसें खड़ी करने के लिए खड़ंजा नहीं लग सका है। यहां से दिल्ली, गाजियाबाद, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत तमाम रूटों पर करीब 210 बसों का संचालन होता है। सभी बसों को मेरठ डिपो और कार्यशाला में ही खड़ा किया जाता है। यहां कार्यालयों तक में बारिश का पानी भर गया। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के.के शर्मा ने बताया कि डिपो में खड़ंजा लगाने का टेंडर पास हो चुका है। निर्माण भी शुरू हो चुका है जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हादसे से नहीं हारी फातिमा: शरीर में 194 टांके, कोमा से निकली तो पहले जैसे नहीं थे हाथ-पांव, खेल ने बदला जीवन

कई जगह फाल्ट, 4 घंटे से अधिक गुल रही बिजली
दिनभर बारिश के कारण शहर में शुक्रवार को कई जगह फाल्ट हुए। हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर में भी करीब दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। मोहनपुरी क्षेत्र में 12 बजे से लेकर दो बजे तक 11 केवी की लाइन में फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। शहर में कई जगह लो हाई वोल्टेज के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। किदवई नगर में 630 केवी के ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति दो घंटे प्रभावित रही।

आज सम्राट पैलेस समेत कई कॉलोनियों में आज रहेगी कटौती
रंगोली उपकेन्द्र क्षेत्र के सम्राट पैलेस क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत तारों के मरम्मत होगी। अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि इस समयावधि में वैशाली कालोनी, नेहरू पैलेस, फूलबाग कालोनी में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed