फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: We were told to stay for two months so escaped

यूपी: अधिकारी समेत कई कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज, संवासिनी ने पूछताछ में बताई ये बड़ी बात

Wed, 19 Aug 2020 11:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: We were told to stay for two months so escaped
नारी निकेतन मेरठ - फोटो : amar ujala

मेरठ में लालकुर्ती स्थित नारी निकेतन (राजकीय महिला शरणालय) से रविवार देर रात तीन संवासिनी के फरार होने के मामले में कई पर गाज गिर सकती है। वहीं, बरामद दोनों लड़कियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनसे कहा गया था कि अभी दो माह और यहीं रहना होगा। इसलिए वह रात के समय छत के रास्ते भाग निकली।

विज्ञापन


रविवार देर नारी निकेतन से तीन संवासिनी महिला शरणालय की छत के रास्ते पिछली दीवार से कूदकर भाग निकली थी। जिनमें से लखनऊ व मोदीनगर की लड़की को सोमवार रात ही गाजियाबाद से बरामद कर लिया गया था। एसओ लालकुर्ती रविंद्र पलावत का कहना है कि फरार तीसरी लड़की गाजियाबाद की रहने वाली है। उसकी लोकेशन के आधार पर ट्रेस किया जा रहा है। पता चला है कि वह गाजियाबाद से हरियाणा चली गई है। इस लड़की ने अपने पिता को भी कॉल की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दरोगा के पैर पकड़कर चिल्लाती रही बेबस मां, बोली- साहब मेरी बेटी को बरामद करा दो, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला शरणालय से तीन लड़कियों के फरार होने के मामले में एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल जांच कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस संबंध में एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि पूरे प्रकरण में नारी निकेतन की प्रभारी अधीक्षक और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही अभी तक सामने आई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी महेश कंडवाल ने भी जांच पड़ताल की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed