फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   we want employment

युवा बोले, वित्तमंत्री जी... हमें बेरोजगारी भत्ता नहीं, नौकरी चाहिए

Wed, 22 Jan 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
we want employment
युवा बोले, वित्तमंत्री जी... बेरोजगारी भत्ता नहीं, हमें नौकरी चाहिए
विज्ञापन

मेरठ। आम बजट में युवाओं को सरकार से बहुत कम मांगें हैं। शहर के युवा सस्ती शिक्षा, रोजगार, पक्की नौकरी और अच्छी सेहत चाहते हैं। वे सरकार से बेरोजगारी भत्ता नहीं बल्कि नौकरी चाहते हैं। वो कहते हैं कि सरकार हमें काम करने का माहौल और अवसर दे, ताकि हम मेहनत से कारोबार खड़ा करें। अपने साथ चार लोगों को रोजगार दे सकें।
वित्तमंत्री से शहर के युवाओं की मांगें शिक्षा, शोध और नौकरी की है। रोटी, कपड़ा, मकान की तरह शहर के युवा केवल तीन चीजें ही सरकार से चाहते हैं। सरकार युवाओं को धन नहीं बल्कि धन कमाने के साधन दे। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली धांधली को रोकने के लिए स्पेशल सेल का गठन करे।
विज्ञापन

शोध के क्षेत्र में हो विस्तार
देश में उच्च शिक्षा है, लेकिन शोध के अवसर पर्याप्त नहीं हैं। शोध के लिए युवाओं को विदेश जाना पड़ता है जो बहुत महंगा है। आम परिवार के योग्य युवा इसकी वजह से अच्छी शिक्षा व शोध से वंचित रह जाते हैं। सरकार देश में अच्छे शोध संस्थान विक सित करे। बजट ऐसा हो जो युवाओं को रोजगार दे। - मयंक वर्मा, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार के दें नए अवसर
सरकार को चाहिए के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोले। बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण करे। जनसंख्या नियंत्रण होगी तभी शिक्षा, अच्छी सेहत और विकास होगा। महंगाई पर भी अंकुश लगना चाहिए। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम भी मिलना जरूरी है। कुटीर उद्योगों को भी सरकार से प्रोत्साहन गारंटी मिले। - शिवांगी आनंद, छात्रा
सस्ती और रोजगारपरक हो शिक्षा
तकनीकी शिक्षा, एमबीबीएस, एमटेक, बीटेक, एलएलबी सभी की फीसें इतनी बढ़ गई हैं कि आम परिवारों के युवा इस शिक्षा को नहीं ले सकते। वहीं महंगी शिक्षा लेने के बाद भी युवाओं का भविष्य खतरे में रहता है उनके पास नौकरी नहीं होती। सरकार को शिक्षा के साथ इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि शिक्षा सस्ती रहे और रोजगार के पर्याप्त अवसर हों। -अनुपम विश्वास, मेडिकल छात्र
कारोबार के लिए मिले सस्ता ऋण
जो युवा अपना व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं, उन्हें सरकार आसान किश्तों पर कम दरों पर लोन उपलब्ध कराए। नया कारोबार या स्टार्टअप प्रारंभ करने वाले युवाओं को प्रारंभ के पांच से सात सालों में आयकर व जीएसटी से पूरी तरह मुक्त रखा जाए। इस प्रकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। युवा स्वयं दूसरे बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार दे सकेंगें। - अंकित शर्मा, समाजसेवी

यात्री किराये में मिले रियायत
प्रशासनिक व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं की सबसे बड़ी परेशानी यात्री किराया है। सरकार को बेरोजगार युवाओं क ो यात्री किराये में रियायत का प्रावधान करना चाहिए। बजट में सरकार इस बिंदु को शामिल करे कि परीक्षाओं व साक्षात्कार में जाने वाले युवाओं को यात्री किराया या भत्ता प्रदान किया जाए। - आरती पंत, नौकरीपेशा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed