{"_id":"618a07c24b5b6a7c747d911d","slug":"way-to-connect-hapur-road-to-delhi-meerut-expressway-is-clear-fifth-phase-of-dme-will-be-ready-in-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: हापुड़ रोड से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जुड़ने का रास्ता साफ, दो वर्ष में तैयार होगा डीएमई का पांचवां चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: हापुड़ रोड से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जुड़ने का रास्ता साफ, दो वर्ष में तैयार होगा डीएमई का पांचवां चरण
Tue, 09 Nov 2021 11:01 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:01 AM IST
सार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण का निर्माण एपीएस हाइड्रो कंपनी करेगी। 14 किमी के निर्माण में 12 गांव शामिल हैं। सभी गांवों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा चुुकी है।
विज्ञापन
Delhi Meerut Expressway
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण का निर्माण एपीएस हाइड्रो कंपनी करेगी। हापुड़ रोड स्थित शाकरपुर से शुरू होने वाले पांचवें चरण का निर्माण गाजियाबाद के जैनुददीनपुर तक किया जाएगा। इस 14 किमी के निर्माण में 12 गांव शामिल हैं। सभी गांवों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा चुुकी है।
एनएचएआई की ओर से इस पांचवे चरण के लिए टेंडर निकाला गया था। इसमें 25 कंपनियों ने बोली लगाई थी।अब एक्सप्रेसवे के इस चरण का निर्माण नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू करने की तैयारी है। इस चरण को भी अगले दो वर्ष में वर्ष-2024 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जाम से मिलेगी राहत: शास्त्रीनगर से सीधे चढ़ेंगे एक्सप्रेसवे पर
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण के शुरू हो जाने से शहर के शास्त्रीनगर, गंगानगर, गढ़ रोड पर स्थित कॉलोनियों को अब दिल्ली जाने के लिए दिल्ली रोड पर नहीं आना पड़ेगा। हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर से 500 मीटर आगे से पांचवे चरण की शुरुआत हो जाएगी। इस पर सीधा वाहन चढ़कर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के जैनुददीनपुर पर पहुंच जाएंगे। इससे एक घंटे का समय बचेगा।
विज्ञापन
मेरठ के नौ और गाजियाबाद के तीन गांव
इस चरण में मेरठ के नंगला पातू, खानपुर, चंदसारा, सलेमपुर, ढिकोली, नरहाणा, शकरपुर, हाजीपुर, घोसीपुर हैं। वहीं, गाजियाबाद के जैनुददीनपुर, तलहेटा और चुड़ियाला गांव शामिल हैं।
एनएचएआई द्वारा कंपनियों के लिए रखी बोली - 477.31 करोड़ रुपये
एपीएस हाइड्रो ने लगाई बोली - 309.77 करोड़ रुपये
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण से शहर चमक जाएगा। अब दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा। इसके लिए नवंबर में ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा- अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई