फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   watchman shot dead in Muzaffarnagar district

यूपी: चौकीदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मोबाइल फोन में छिपा है मर्डर का राज

Sat, 16 Nov 2019 11:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Nov 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
watchman shot dead in Muzaffarnagar district
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में चरथावल देहात के चौकीदार की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की ओर से दी गई तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


कस्बे के चरथावल-खुसरोपुर मार्ग निवासी इरफान (50) पुत्र इसराइल चरथावल देहात का चौकीदार था। शनिवार सुबह वह अपने घर पर मौजूद था। सुबह करीब 7.30 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। उसके बाद वह परिजनों को बताकर बाइक से कछौली के लिए किसी बच्चे की सुन्नत करने के लिए चला गया। रास्ते में ही उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। करीब करीब नौ बजे दधेडू-कछौली मार्ग पर उसके खून से लथपथ शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। दधेडू चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर परिजनों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें : मेरठ: घर में घुसकर स्कूल संचालक के बेटे की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर कुलदीप कुमार और थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में छानबीन की और मौके से खून से सनी मिट्टी और खून को विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजने के लिए लिखापढ़ी की। एसओ ने बताया कि हत्याभियुक्तों ने इरफान को गले से सटाकर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अरसे से पूरे जिले में सुन्नत का कार्य करता था। आज वह चरथावल से दधेडू की तरफ सुन्नत करने के लिए कहकर घर से चला था। फिलहाल मृतक की कोई रंजिश सामने नहीं आई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उसके बेटे की तहरीर के आधार पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मोबाइल फोन में छिपा है हत्या का राज

इरफान के मोबाइल फोन में हत्या का राज छिपा है। पुलिस भी मोबाइल कॉल और दधेडू खुर्द में बैंक और धार्मिक स्थलों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हत्यारोपी तक पहुंचने में जुटी है। इन्हीं क्लू के आधार पर पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मृतक इरफान के मोबाइल फोन पर शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह फोन पर सुन्नत कराने के लिए कॉल आई थी। उसके बाद दधेडू खुर्द में उसकी बाइक के पीछे एक व्यक्ति बैठा हुआ देखा गया। उसके बाद दधेडू से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर  हत्या कर शव को सड़क में फेंककर आरोपी फरार हो गए। 

अरसे से थाने में चौकीदार था
इरफान करीब दो दशक से थाने में चरथावल देहात गांव के चौकीदार के पद पर तैनात था। इसके साथ सुन्नत का कार्य भी करता था।  पति की मौत के खबर लगने पर उसकी पत्नी इरफाना का रो-रोकर बुरा हाल है। इरफान के छह लड़के और चार बेटियां हैं, जिनमें दो लड़के और एक लड़की अविवाहित है। पिता इसराइल काफी बुजुर्ग है, जो गांव में जाकर पशुओं की बीमारी का इलाज करते है। हाल में मृतक के दो बेटे शाहआलम और नौमान सऊदी अरब में नौकरी पर हैं। बड़े लड़के गुलफान ने अज्ञात में हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

चरथावल में चौकीदार की गोली मार कर हत्या की गई है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द हत्या की वारदात का खुलासा किया जाएगा। - अभिषेक यादव -एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed