{"_id":"600dd18a8ebc3e32f057f371","slug":"warns-of-self-immolation-if-lawsuit-is-not-filed-meerut-news-mrt522162970","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गांव रामनगर में मतदाता सूची में वोट बढ़ाने व काटने को लेकर खंड विकास अधिकारी और सचिव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायतकर्ता ने दोनों अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर गणतंत्र दिवस के मौके पर खंड विकास कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
गांव रामनगर के प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी रोहित धामा ने खंड विकास कार्यालय पर गांव से 20 वर्ष पूर्व गए करीब 53 लोगों के नाम मतदान सूची से कटवाने के लिए शिकायत की थी। आरोप है कि खंड विकास अधिकरी शैलेंद्र कुमार व सचिव ने 53 वोटों को कटवाने के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर खंड विकास अधिकारी व सचिव ने ग्राम प्रधान चुनाव में दूसरे पक्ष के लोगों से मिलकर चुनाव हरवाने की बात कही थी। रोहित धामा ने शनिवार को खंड विकास कार्यालय पर हंगामा करते हुए खंड विकास अधिकारी व सचिव पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करने व निष्पक्ष जांच की मांग की थी। दोनों अधिकारी उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनवा रहे हैं।