फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   warning of movement of gram pradhan orgnisation

ग्राम प्रधान संगठन की आंदोलन की चेतावनी

Tue, 28 Jan 2020 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
warning of movement of gram pradhan orgnisation
ग्राम प्रधान संगठन की आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। ग्राम आसिफाबाद के प्रधान पुत्र की हत्या में राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पीड़ित प्रधान के निवास पर पहुंचकर सांत्वना दी। वहीं, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
ग्राम आसिफाबाद के प्रधान लोकेश गिरी के पुत्र मयंक की शादी बीती तीन मार्च को शिल्पी उर्फ चंद्रिका से हुई थी। मयंक बागपत बाईपास स्थित एक होटल में कार्यरत था। शादी के आठ दिन बाद मयंक जागृति विहार मेरठ में पत्नी के साथ रह रहा था। तीन दिन पूर्व मयंक एवं उसकी पत्नी ने रहस्यमय हालात में जहर खा लिया था। जिसके चलते आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां मयंक की मौत हो गई थी। वहीं, पत्नी की हालत खतरे से बाहर बताई थी। प्रधान लोकेश गिरी ने पत्नी, सास एवं ससुर के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने पीड़ित ग्राम प्रधान के निवास पर पहुंचे और सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि जिस पर मयंक के गले में चोट के निशान आए है। यह हत्या प्रतीत हो रही है। संगठन पीड़ित प्रधान परिवार के साथ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो संगठन आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इस दौरान जगवीर सिंह, वीरेंद्र प्रधान, संजय प्रधान, शिवकुमार, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed