फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   warn for movement

आंदोलन की चेतावनी दी

Sun, 20 Oct 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
warn for movement
दौराला। कस्बे में शनिवार को ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर में हिंदू संगठनों, रामलीला कमेटी, भाजपा कार्यकर्ता, धर्म रक्षा सेवा सत्संग मंडल के कार्यकर्ताओं के तत्वावधान में बैठक आयोजित हुई। इसमें भाजपा नेताओं की हत्या पर रोष जताया। पुरुषोत्तम उपाध्याय एवं मुकेश अहलावत ने कहा कि देवबंद में एक सप्ताह पहले दो भाजपा नेताओं की हत्या हुई। अब हिंदू महासभा के कमलेश तिवारी की लखनऊ में हत्या कर दी गई। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तथा सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यहां टिल्लू चौधरी, सुनील अहलावत, तेजपाल, जितेंद्र कांबोज, सचिन वाल्मीकि, नारायण सिंह, लोकेश चौहान, मुकेश गुप्ता, पप्पू शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, अजयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed