फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ward boy and cleaning worker suspended for making Ayurvedic hospital a bar in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: मधुशाला बना आयुर्वेदिक चिकित्सालय, वार्ड ब्वॉय व सफाईकर्मी सस्पेंड

Mon, 18 Jan 2021 09:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Jan 2021 09:40 PM IST
सार

- मामले की जांच के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय समिति
- आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सजाई गई थी शराब की महफिल

विज्ञापन
ward boy and cleaning worker suspended for making  Ayurvedic hospital  a bar in Muzaffarnagar
खुलेआम शराब पीता युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में शनिवार को सजी शराब की महफिल प्रकरण में आरोपी वार्ड ब्वॉय व स्वीपर कम चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
बुढ़ाना कस्बा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय भरी दोपहर मधुशाला में तब्दील हो गया, जहां ड्यूटी समय में दवाई लेने पहुंचे मरीजों के सामने ही जाम छलकाए गए। शनिवार को चिकित्सालय के चिकित्साधीक्षक डॉ. कुलदीप कटारिया अवकाश पर थे। ऐसे में दोपहर से ही चिकित्सालय में शराब की महफिल सजा दी गई।
विज्ञापन


चिकित्सालय के एक कमरे में महिलाओं समेत कई मरीज मौजूद थे, जबकि दवाइयां रखने वाले दूसरे कमरे में खुलेआम शराब की महफिल सजी हुई थी। मेज पर सजाई गई महफिल में शराब की बोतल के साथ ही अन्य खाने का सामना भी रखा था। जहां चिकित्सालय में तैनात दो कर्मचारी मरीजों से दवाइयों के पर्चे इकट्ठे करने के साथ-साथ खुलेआम शराब भी पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे प्रकरण की चिकित्सालय में पहुंचे एक मरीज द्वारा मोबाइल से वीडियो भी बनाई गई, जो दोपहर 12.50 बजे की है। वीडियो बना रहे युवक को कर्मचारियों द्वारा वीडियो वायरल करने की चुनौती भी दी जा रही थी।

मामले में सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद बुढ़ाना स्थित अस्पताल के वार्ड ब्वॉय अभिनव और स्वीपर कम चौकीदार प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ इसमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

इसमें डॉ अरुण वर्मा, डॉ. एस मलिक और डॉ. रमेशचंद को शामिल किया गया है। जांच समिति को जल्द से जल्द पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed